Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पीसीपीएनडीटी टीम ने किया कुमार डायग्नोस्टिक का निरीक्षण, किया गया सील
    झारखंड

    पीसीपीएनडीटी टीम ने किया कुमार डायग्नोस्टिक का निरीक्षण, किया गया सील

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2024Updated:July 24, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार बुधवार को चास स्थित संचालित विभिन्न अल्ट्रासाउंड मशीन और क्लीनिकों का पीसीपीएनडीटी की टीम ने निरीक्षण किया. टीम का नेतृत्व चास अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता एवं सिविल सर्जन डा. दिनेश कुमार ने किया. मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा.अरविंद कुमार,नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, जिला डाटा प्रबंधक कंचन कुमारी, एनजीओ प्रतिनिधि प्रगति शंकर समेत अन्य उपस्थित थे. टीम ने चास के जोधाडीह मोड़ स्थित कुमार डायग्नोस्टिक का औचक निरीक्षण किया. टीम ने सेंटर में भारी अव्यवस्था देखी और मरीजों की विवरणी का संधारण सही से नहीं पाया गया. एसडीओ, सीएस ने अल्ट्रासाउंड मशीन, कम्प्यूटर, सीसीटीवी मशीन के हार्ड डिस्क, एएनसी रजिस्टर, चिकित्सक के रिकार्ड का भी मिलान किया. मामले में गड़बड़ी को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए कुमार डायग्नोस्टिक के अल्ट्रासाउंड रूम को सील कर दिया गया. अल्ट्रासाउंड क्लिनिक संचालन में पीसीपीएनडीटी के नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था. अब अधिनियम के तहत सेंटर संचालक के विरूद्ध आगे कार्रवाई की जाएगी.अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आगे भी टीम अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों का निरीक्षण करेगी. 

    क्लीनिक निरीक्षण सील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखें क्या हुआ पास
    Next Article 25 जुलाई का राशिफल : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.