Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»PBKS vs RR : पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दहलीज पर, जानें सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
    खेल-सिनेमा

    PBKS vs RR : पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दहलीज पर, जानें सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंजाब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का 59वां मुकाबला आज यानी रविवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. जहां पंजाब किंग्स के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का सुनहरा मौका है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम घरेलू मैदान पर अपनी प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी.

    पंजाब के पास ऐतिहासिक मौका

    2014 के बाद पहली बार पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है. फिलहाल टीम 11 मैचों में 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. अगर पंजाब अपने बचे हुए तीनों मुकाबले जीत लेती है तो उसके 21 अंक हो जाएंगे, जिससे वह शीर्ष दो में भी पहुंच सकती है. दो मैचों में जीत भी उसे प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है, लेकिन एक ही जीत मिलने पर नेट रन रेट और अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा.

    RR के लिए सम्मान की लड़ाई

    राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है. 12 में से सिर्फ तीन मैच जीतने वाली रॉयल्स की नजर अब घरेलू दर्शकों के सामने आखिरी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने पर होगी. कप्तान रियान पराग की अगुवाई में टीम पिछले पांच में से चार मैच गंवा चुकी है और अब वापसी करना चुनौतीपूर्ण होगा.

    विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से पंजाब को झटका

    पंजाब किंग्स को इस अहम मुकाबले में तेज गेंदबाज मार्को यानसेन की कमी खलेगी, जिन्हें क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वापस बुला लिया है. हालांकि, जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस की वापसी टीम के लिए राहत की बात है. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होगी. चहल इस सीजन में 14 विकेट झटक चुके हैं.

    बल्लेबाजों पर टिकी पंजाब की उम्मीदें

    पंजाब की बल्लेबाजी लाइनअप शानदार फॉर्म में है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रद्द हुए पिछले मैच में टीम ने महज 10.1 ओवर में 122 रन बना डाले थे. प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा जैसे बल्लेबाज रॉयल्स के खिलाफ आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे.

    हेड टू हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी

    दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले हुए हैं, जिसमें राजस्थान ने 17 जबकि पंजाब ने 12 बार जीत हासिल की है. हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स की टीम इस बार रिकॉर्ड बदलने का माद्दा रखती है.

    संभावित प्लेइंग-11 टीमें :

    राजस्थान रॉयल्स : रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल सिंह राठौर, शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, युद्धवीर सिंह चरक, महेश तीक्ष्णा, आकाश मधवाल.

    पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमातुल्लाह ओमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.

    Also Read : झारखंड में अगले 5 दिन तक बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

    59वां मुकाबला Cricket News Home Ground IPL 2025 IPL 2025 Playoffs IPL 2025 प्लेऑफ IPL clash IPL live match IPL मुकाबला IPL लाइव मैच Jaipur Match 59 Punjab kings Punjab Kings playoffs Rajasthan Royals Rajasthan vs Punjab RR vs PBKS Sawai Mansingh Stadium today’s match आईपीएल 2025 आज का मैच क्रिकेट न्यूज़ घरेलू मैदान जयपुर पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स प्लेऑफ राजस्थान बनाम पंजाब राजस्थान रॉयल्स सवाई मानसिंह स्टेडियम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अगले 5 दिन तक बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
    Next Article ISRO को रोकना पड़ा मिशन PSLV-C61… जानिए क्यों

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.