Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»“5 करोड़ दो, नहीं तो तुम्हारी काली गाड़ी लाल कर देंगे…” राहुल दुबे के नाम पर बोकारो के कारोबारी से रंगदारी की डिमांड
    जोहार ब्रेकिंग

    “5 करोड़ दो, नहीं तो तुम्हारी काली गाड़ी लाल कर देंगे…” राहुल दुबे के नाम पर बोकारो के कारोबारी से रंगदारी की डिमांड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रंगदारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले के एक व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मां मैहर स्टील के प्रोपराइटर रितेश सिंह को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई है। धमकी में कहा गया है कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी गई तो उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में व्यवसायी ने बोकारो स्टील सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने और अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार, यह धमकी कुख्यात अमन साहू गिरोह की ओर से दी गई है। गिरोह के सदस्य प्रकाश शुक्ला ने व्हाट्सएप के जरिए रितेश सिंह से संपर्क कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे रितेश सिंह के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया। उस समय वह दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाले थे।

    फोन पर कहा- झारखंड में तुम्हारा बहुत काम चलता है

    रितेश सिंह ने मीडिया को बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि वह अपने बॉस राहुल दुबे और मयंक सिंह के निर्देश पर रंगदारी की मांग कर रहा है। फोन करने वाले ने कहा, “झारखंड में तुम्हारा बहुत काम चलता है। तुमने शराब और स्क्रैप के कारोबार से बहुत कमाई की है। हमें मैनेज करो, तुम्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे, नहीं तो तुम्हारी काली गाड़ी को लाल कर देंगे।”

    दूसरे मैसेज में परिवार को भी दी धमकी

    रितेश सिंह के अनुसार, कुछ देर बाद एक और धमकी भरा मैसेज आया। इसमें लिखा था, “तुम्हारा राउरकेला में भी काम चलता है। अब हमें सिर्फ पैसा नहीं चाहिए, हम या तो तुम्हें मारेंगे या तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य को।”

    व्यवसायी ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    धमकी मिलने के बाद रितेश सिंह ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को खतरा महसूस हो रहा है। इसी को लेकर उन्होंने बोकारो स्टील सिटी थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

    जांच के बाद होगी कार्रवाई : डीएसपी

    इस मामले को लेकर सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि रितेश सिंह ने सिटी थाना में लिखित शिकायत दी है, जिसमें रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : असम चुनाव 2026 : हेमंत सोरेन संभालेंगे प्रचार की कमान, 20 नेताओं की सूची चुनाव आयोग को भेजी

    “5 करोड़ दो “Pay 5 crores or we’ll turn your black car red...” Extortion demand made to a Bokaro businessman in the name of Rahul Dubey. नहीं तो तुम्हारी काली गाड़ी लाल कर देंगे...” राहुल दुबे के नाम पर बोकारो के कारोबारी के रंगदारी की डिमांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम चुनाव 2026 : हेमंत सोरेन संभालेंगे प्रचार की कमान, 20 नेताओं की सूची चुनाव आयोग को भेजी
    Next Article बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, सभी पांच उम्मीदवार विजयी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.