Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»पटना का मोइनुल स्टेडियम बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट STADIUM
    खेल-सिनेमा

    पटना का मोइनुल स्टेडियम बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट STADIUM

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्टेडियम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना जल्द ही देश के खेल नक्शे पर अपनी एक विशेष पहचान स्थापित करने जा रही है। मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्विकास के साथ यह अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने की राह पर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये है और यह गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।

    तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य

    बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सहयोग से इस परियोजना का निर्माण कार्य अगस्त 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया वर्तमान में अपने अंतिम चरण में है और परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    ICC और BCCI मानकों के अनुरूप होगी सुविधाएं

    नया मोइनुल हक स्टेडियम 40,000 दर्शकों की क्षमता के साथ एक विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में उभरेगा। यह स्टेडियम ICC और BCCI के सभी मानकों को पूरा करेगा, जिसमें दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, जिम, ड्रेसिंग रूम, स्पा, प्रैक्टिस नेट, वीडियो विश्लेषण सुविधा, हॉस्टल, इनडोर प्रैक्टिस एरिया और सेमिनार हॉल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ शामिल होंगी। इसके अलावा, स्टेडियम परिसर में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट, एक फाइव-स्टार होटल और क्लब हाउस भी बनाए जाएंगे।

    सालाना खर्च होंगे करोड़ों रुपये

    BCA के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने मीडिया को बताया कि यह स्टेडियम न केवल क्रिकेट को बढ़ावा देगा, बल्कि एक बहुउद्देशीय खेल परिसर के रूप में भी कार्य करेगा। स्टेडियम के निर्माण के बाद यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी करने में सक्षम होगा। इस परियोजना के रखरखाव पर सालाना लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना के लिए कुछ मौजूदा संरचनाओं, जैसे कदमकुआं पुलिस स्टेशन और साई प्रशिक्षण केंद्र, को स्थानांतरित करना होगा। इसके लिए प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    Also Read : श्रावणी मेला को लेकर DC बोले- पेड़ा, चूड़ा और ईलायचीदाना की दर तय, गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान

    Patna's Moinul Stadium will become the country's second largest cricket stadium पटना का मोइनुल स्टेडियम बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट STADIUM
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझड़ रहे बाल, तो अपनाए ये सस्ते और असरदार उपाय
    Next Article ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक आउट… जानें कब होगी रिलीज

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    आदिवासी

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    आदिवासी

    जानिए, इंग्लैंड को धूल चटाने वाली आदिवासी खिलाड़ी कौन है?

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.