Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना मेट्रो का सपना होगा साकार, कल सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन
    ट्रेंडिंग

    पटना मेट्रो का सपना होगा साकार, कल सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read23
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेट्रो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    patna : बिहार की राजधानी पटना को मेट्रो सेवा की सौगात मिलने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो की शुरुआत होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

    इस पहले फेज में मेट्रो सेवा न्यू ISBT से शुरू होकर भूतनाथ तक जाएगी। यह रूट 4.3 किलोमीटर लंबा है और इसमें तीन स्टेशन होंगे – न्यू ISBT, जीरो माइल और भूतनाथ।

    चलने को तैयार है पटना मेट्रो

    मेट्रो के संचालन की अनुमति शनिवार को मिल गई, जब मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर (CMRS) जनक कुमार गर्ग ने पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को हरी झंडी दे दी। शुरुआत में मेट्रो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। किराया भी तय कर दिया गया है – न्यू ISBT से जीरो माइल तक का किराया 15 रुपये और न्यू ISBT से भूतनाथ तक 30 रुपये होगा।

    मेट्रो टनल और भूमिगत स्टेशनों का शिलान्यास भी होगा

    उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पटना मेट्रो के कॉरिडोर-1 के अंतर्गत छह भूमिगत स्टेशनों और 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग का भी शिलान्यास करेंगे। यह टनल पटना जंक्शन से लेकर मीठापुर तक बनेगी और परियोजना पर कुल 2565.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    कॉरिडोर को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्से में रुकनपुरा, राजा बाजार और चिड़ियाघर स्टेशन शामिल हैं, जिनकी लागत 1147.50 करोड़ रुपये है। दूसरे हिस्से में विकास भवन, विद्युत भवन और पटना जंक्शन स्टेशन के साथ मीठापुर तक टनल बनेगी, जिस पर 1418.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    सुरक्षा और सुविधा से लैस मेट्रो

    पटना मेट्रो की हर बोगी में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगे हैं। 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरा, दो इमरजेंसी बटन और माइक हर कोच में मौजूद हैं, जिससे आपात स्थिति में यात्री सीधे ड्राइवर से संपर्क कर सकते हैं।

    एक मेट्रो ट्रेन में तीन कोच होंगे, जिसमें 138 लोग बैठ सकते हैं और 945 यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे।

    बिहार की संस्कृति की झलक मेट्रो में

    पटना मेट्रो की बोगियां मधुबनी पेंटिंग से सजाई गई हैं। नारंगी रंग की इन बोगियों पर गोलघर, महावीर मंदिर, बुद्ध स्तूप, नालंदा खंडहर और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की तस्वीरें लगाई गई हैं। अंदर और बाहर का पूरा लुक बदल दिया गया है, जिससे मेट्रो में सफर करते वक्त बिहार की संस्कृति का अनुभव भी मिलेगा।

    Also Read : बिहार में अपराधियों के लिए नया नियम : जेल की जगह सामुदायिक सेवा

    नीतीश कुमार पटना मेट्रो पटना मेट्रो स्टेशन पटना विकास बिहार मेट्रो भूमिगत मेट्रो मधुबनी पेंटिंग मेट्रो उद्घाटन मेट्रो किराया मेट्रो ट्रेन पटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में अपराधियों के लिए नया नियम : जेल की जगह सामुदायिक सेवा
    Next Article बिहार में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर : 379 खेल प्रशिक्षक पदों पर भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लत ऑनलाइन गेम्स और रील्स कीः बच्चा खुद को मारने पर हुआ उतारू, बुजुर्ग ने इंटरनेट स्पीड कम होने पर पिया फिनाइल

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026

    लत ऑनलाइन गेम्स और रील्स कीः बच्चा खुद को मारने पर हुआ उतारू, बुजुर्ग ने इंटरनेट स्पीड कम होने पर पिया फिनाइल

    September 8, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.