Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड» रेलवे ट्रैक पार कर अस्पताल पहुंचाए गए मरीज, वीडियो हुआ वायरल
    झारखंड

     रेलवे ट्रैक पार कर अस्पताल पहुंचाए गए मरीज, वीडियो हुआ वायरल

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2024Updated:November 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैंतगढ़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए रेलवे ट्रैक पार किया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मालगाड़ी के नीचे से एक मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर रेलवे ट्रैक पार किया जा रहा है. इसके बाद एक दर्जन से अधिक लोग बारी-बारी से रेलवे ट्रैक को पार करते हुए मरीज को एंबुलेंस तक ले गए.

    क्यों उठानी पड़ी यह जोखिम भरी कदम

    मामला मुंडासाही गांव का है, जहां एक व्यक्ति की तबियत अचानक खराब हो गई. उसे चंपुआ अनुमंडल अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस की मदद ली, लेकिन सड़क की स्थिति खराब होने के कारण एंबुलेंस गांव से एक किलोमीटर पहले ही रुक गई. इसके बाद परिजनों ने मरीज को कंधे पर लादकर अस्पताल तक पहुंचाने की जद्दोजहद शुरू की.

    मालगाड़ी ने बढ़ाई मुश्किलें

    रास्ते में एक रेलवे ट्रैक था, जहां पर एक मालगाड़ी खड़ी थी. परिजनों ने कुछ देर इंतजार किया कि मालगाड़ी चली जाए और फिर ट्रैक पार कर लें, लेकिन मालगाड़ी काफी देर तक खड़ी रही. इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ने लगी, और परिजनों ने तय किया कि जल्दी रेलवे ट्रैक पार किया जाए, क्योंकि और कोई रास्ता नहीं था.

    मालगाड़ी के नीचे से पार किया ट्रैक

    परिजनों ने जोखिम उठाते हुए स्ट्रेचर को मालगाड़ी के नीचे से सरकाया और एक-एक करके रेलवे ट्रैक को पार किया. इसके बाद स्ट्रेचर पर मरीज को लेकर एंबुलेंस तक पहुंचे, और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

    अस्पताल आपातकाल एंबुलेंस चंपुआ अनुमंडल अस्पताल चाईबासा जैंतगढ़ जोखिम झारखंड झारखंड समाचार परिजन पश्चिमी सिंहभूम मरीज मरीज की हालत मालगाड़ी मुंडासाही गांव रेलवे ट्रैक रेलवे ट्रैक पार रेलवे ट्रैक पार करना रेलवे लाइन वायरल वीडियो सड़क स्ट्रेचर स्वास्थ्य संकट स्वास्थ्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयात्री ध्यान दें, नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
    Next Article बंगाल सरकार ने झारखंड को आलू भेजने पर लगाई रोक

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन, सचिवालय का लिपिक सुधाकर से सीआईडी कर रही पूछताछ

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.