Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मई-जून में झारखंड में पंचायत चुनाव, अप्रैल में हो सकती है औपचारिक घोषणा
    झारखंड

    मई-जून में झारखंड में पंचायत चुनाव, अप्रैल में हो सकती है औपचारिक घोषणा

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में पंचायत चुनाव कहा जा रहा है कि मई-जून में झारखंड में पंचायत चुनाव होंगे. झारखंड सरकार की तैयारी के अनुसार अगले महीने यानी अप्रैल में चुनाव की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है. पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराने की तैयारी में जुटे झारखंड निर्वाचन आयोग को पंचायती राज विभाग ने निर्वाचन प्रक्रिया शुरू करने की सहमति दे दी है. झारखंड में पंयाचत चुनाव मई-जून में हो सकते हैं. अप्रैल में इसकी औपचारिक घोषणा होने की संभावना है. ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने ईटीवी भारत के साथ बातचीत में कहा कि चुनाव की तैयारी हो चुकी है.

    राज्य में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा समाप्त होने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि स्कूलों में मतदान केंद्र होते हैं और इसके शिक्षक निर्वाचन कार्य में भी शामिल रहते हैं. जाहिर तौर पर अभी परीक्षा चल रही है जिसमें शिक्षक व्यस्त हैं. ऐसे में निर्वाचन कार्य पूरा होने में कठिनाई होगी, इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि मैट्रिक इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद पंचायत चुनाव हो.

    झारखंड मेंहोने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 2 करोड़ 44 लाख 73 हजार 937 वोटर भाग लेंगे जिसमें 1 करोड़ 26 लाख 13 हजार 219 पुरुष और 1 करोड़ 18 लाख 60 हजार 442 महिला और 276 थर्ड जेंडर हैं. मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराने की तैयारी है, जिसके कारण मतगणना में समय लगेगा. आयोग मतगणना के दौरान होने वाली परेशानी और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर भी राज्य सरकार के अधिकारियों से मंथन पहले कर चुकी है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दिसंबर 2020 में होना था. पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद खाली होने के कारण चुनाव नहीं हो सका, फिर कोरोना के कारण चुनाव लटकता चला गया. ऐसे में सरकार ने पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अब तक दो बार एक्सटेंशन देकर किसी तरह काम चला रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री सोरेन की केंद्र की चेतावनी, कहा- बकाया न मिला, तो झारखंड से बाहर नहीं जाएगा कोयला
    Next Article देवघर : साइबर अपराधियों को ठगी का पैसा पहुंचाने वाला राजकुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे, छापेमारी में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?……

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.