Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी : 10 साल से लापता युवक को कोलकाता से खोज निकाला
    झारखंड

    पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी : 10 साल से लापता युवक को कोलकाता से खोज निकाला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2026Updated:February 24, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लापता युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu :  पलामू जिले में एक दशक से लापता युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। युवक मंदीस परहिया को पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना क्षेत्र से खोजकर लाया गया। बेटे की वापसी से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

    रोजगार की तलाश में छोड़ा था घर

    छत्तरपुर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव निवासी मंगल परहिया ने 18 दिसंबर 2025 को थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र मंदीस परहिया लगभग 10 वर्ष पहले रोजगार की तलाश में घर से निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया और परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

    एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

    मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छत्तरपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में थाना प्रभारी, अनुसंधानकर्ता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड खंगाले और संभावित ठिकानों पर जांच शुरू की।

    तकनीकी जांच से मिला सुराग

    जांच के दौरान तकनीकी इनपुट और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस को पता चला कि युवक कोलकाता के साउथ 24 परगना इलाके में, बांग्लादेश सीमा के पास रह रहा है। सूचना मिलते ही टीम कोलकाता रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंदीस परहिया को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पलामू लाया गया।

     परिवार की आंखों में खुशी के आंसू

    करीब 10 साल बाद बेटे को सामने देखकर माता-पिता भावुक हो उठे। परिवार के सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। गांव के लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

    इनकी रही अहम भूमिका

    इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, अनुसंधानकर्ता धर्मवीर कुमार यादव तथा छत्तरपुर थाना के सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से वर्षों पुराना मामला सुलझ सका।

    Also Read : सरायकेला में रसोइयों और संयोजिकाओं की हड़ताल, सरकार से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड बजट में बच्चों और शिक्षा पर बड़ा दाव, खुलेंगे 100 नए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस
    Next Article आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम है झारखंड का बजट : कमलेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.