Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ डीसी ने की खनन टास्क फोर्स के साथ बैठक, अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
    झारखंड

    पाकुड़ डीसी ने की खनन टास्क फोर्स के साथ बैठक, अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2024Updated:April 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़ : जिले में बढ़ते अवैध खनन पर लगाम लगाने और महीने भर में गठित टास्क फोर्स ने क्या कार्रवाई की इस पर डीसी ने समीक्षा बैठक की. उन्होंने टास्क फोर्स की टीम को कार्रवाई में तेजी लाने और चिन्हित माफियाओं पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

    डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया. साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया जाए कि कोई भी अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर एफआईआर की जाएगी. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, डीटीओ, डीएमओ, सीओ को नियमित क्षेत्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को कहा. जांच के दौरान कोई भी वाहन ओवरलोडिंग पाए जाते हैं तो, वैसे वाहन मालिक एवं जिस क्रशर से लोडिंग हुआ है, उस क्रशर को भी सील करते हुए समुचित कार्रवाई करने के लिए कहा.

    उपायुक्त ने पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन विभिन्न क्रशरों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित क्रशर की जांच करने एवं बिना अनुमति अथवा अवैध तरीके से क्रेशर का संचालन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एवं तत्काल रूप से अवैध क्रशरों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया.

    बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, प्रशिक्षु आईएफएस प्रबल गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार, पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: न्याय उलगुलान रैली पर बोले बाबूलाल, सनातन विरोधियों का लगने वाला है जमघट

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Pakur Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पाकुड़ मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleन्याय उलगुलान रैली पर बोले बाबूलाल, सनातन विरोधियों का लगने वाला है जमघट
    Next Article लोबिन हेम्ब्रम ने रैली में शामिल होने से किया इंकार, कहा- झामुमो को उलगुलान करने की जरूरत क्यूं!  

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.