Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»न्याय उलगुलान रैली पर बोले बाबूलाल, सनातन विरोधियों का लगने वाला है जमघट
    झारखंड

    न्याय उलगुलान रैली पर बोले बाबूलाल, सनातन विरोधियों का लगने वाला है जमघट

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2024Updated:April 20, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडी गठबंधन की न्याय उलगुलान रैली का आयोजन होना है. इसको लेकर बीजेपी खेमे में विरोध का स्वर देखने को मिल रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मीडिया के समक्ष मुखातिब हुए. उन्होंने इंडी गठबंधन एवं झामुमो पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि रास्ते में बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए हैं. मन में जिज्ञासा होती है कि आखिर हो क्या रहा है. चलते-चलते एक सज्जन से पूछा तो जवाब मिला झारखंड के विरोधी रहे, विकास के विरोधी रहे, देश के विरोधी रहे हैं, सनातनियों के लिए विरोधी रहे विरोधियों का कल 21 अप्रैल को रांची में जमावड़ा होने वाला है. इतना ही नहीं उस सज्जन व्यक्ति ने ये भी कहा कि अगर इस देश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार नहीं बनी होती और अटल बिहारी वाजपेई जैसे नेता देश के प्रधानमंत्री नहीं बने होते हैं तो आज झारखंड अलग राज्य नहीं बना होता.

    उस व्यक्ति ने कहा कि ये सभी सिर्फ देसी होने का नाटक करते हैं. झारखंड के विकास की बात करते हैं, लेकिन वास्तव में अगर झारखंड के मान सम्मान की सुरक्षा की अवधारणा को अगर किसी ने समझा है तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने.

    इंडी गठबंधन पर जनता नहीं करेगी विश्वास

    बाबूलाल ने कहा कि एक साधारण व्यक्ति और जनता भी इन पार्टियों के बारे में क्या सोचती है, सबको पता है. उन्होंने कहा कि सत्ता के समय ये लोगों को लूटने में दिमाग और समय लगाते हैं. आज हेमंत सोरेन जेल में है. वो अपनी करनी से जेल में भोग रहे हैं. हेमंत सोरेन ने नदी के बालू तक को नहीं छोड़ा. अवैध खनन किया, हर जगह अराजकता फैलाई. सेना की जमीन तक इन्होंने नहीं छोड़ा. जनता कितना विश्वास करेगी.

    जवानों के शहीद होने पर करते है राजनीति

    आगे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आतंकवादियों पर किए गए कार्रवाई पर भी इन लोगों को संदेह होता रहता है. आतंकवादियों की गोलियों से हमारे सेना के जवान मारे जाते हैं, उस पर भी है ये लोग राजनीति करते हैं. 1962 में चीन ने बड़ा भाग अपने कब्जे में ले लिया, पीएम मोदी के कालखंड में सब ने देखा कि गलवान जैसे और भी एक आध जगहों पर कैसे चीन से हमने दो-दो हाथ किया.

    बीजेपी की सरकार में भारत बना दुनिया की तीसरी ताकत

    उन्होंने कहा कि भारत की घटना किसी से छुपी हुई नहीं है. 2022-23 में सिर्फ आयात करते थे, अब तो निर्यात करने में भी हम आगे हैं. यह भारत विरोधी लोग हैं, भारत को कमजोर करने वाले लोग हैं. यह पीएम मोदी के कारण है जो भारत आज दुनिया की तीसरी ताकत बन कर उभरा है. बाबूलाल ने कहा कि 2010 के पहले तक गांव में बिजली तक नहीं होती थी, लेकिन बीजेपी की सरकार बनने के बाद लोग मिट्टी का तेल तक भूल गए क्योंकि घर घर में बिजली पहुंच गई है. 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में लोगों के जीवन का स्तर ऊपर उठाया है.

    विरोधियों का लगेगा जमघट

    पिछले दिनों आप सब ने भी देखा इन लोगों ने कभी मच्छर से तो कभी किसी बीमारी से सनातन की तुलना की. सनातन का घोर विरोध किया. सनातन को लेकर उनकी क्या मानसिकता सबको पता है. पीएम मोदी के बारे में किस तरह से तुलना करते हैं. भगवान श्री राम के बारे में कितनी अपमानजनक बातें करते हैं, यह भी सबको पता है. ऐसे ही विरोधियों का कल जमघट होने वाला है.

    इसे भी पढ़ें: एएसपी निशा मुर्मू के आवास में लगी आग, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएएसपी निशा मुर्मू के आवास में लगी आग, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे
    Next Article पाकुड़ डीसी ने की खनन टास्क फोर्स के साथ बैठक, अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.