Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद लोकसभा निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने किया नामांकन दाखिल, काफी संख्या में लोग रहे मौजूद
    झारखंड

    धनबाद लोकसभा निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने किया नामांकन दाखिल, काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

    Team JoharBy Team JoharMay 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: धनबाद लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने शुक्रवार को नामांकन किया. लक्ष्मी देवी अपने समर्थकों के साथ धनबाद समाहरणालय पहुंची और उपायुक्त के समक्ष नामांकन दाखिल किया. लक्ष्मी देवी ने पर्चा भरने के बाद अपने समर्थकों से मुलाकात करने पहुंची. इस दौरान उनकें समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी. मौके पर उन्होनें कहा कि धनबाद की जनता पिछले कई दशकों से आश्वासन की घुट्टी पी रही है. भाजपा और कांग्रेस धनबाद की जनता को झूठा आश्वासन देकर वोट तो पा लेती है, लेकिन जन सुविधा के नाम पर उन्हें सांप सूंघ जाता है. आगे कहा कि धनबाद में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क की काफी समस्या है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.

    इनके पास धन की कमी नहीं है, मगर ये लोग केवल चुनाव में ही पैसा बहाते हैं ताकि जनता का वोट पा सकें. वहीं चुनाव जीतने के बाद वो जनता को अपना शक्ल नहीं दिखाते. यही वजह है कि धनबाद का आज तक विकास नहीं हुआ. राजस्व देने में धनबाद जोन अव्वल है लेकिन धनबाद से दिल्ली के लिए एक भी स्थाई ट्रेन नही मिली है. हवाईअड्डा बनाने की बात झूठी थी. वहीं एम्स अस्पताल की बात करे तो उसे धनबाद के झोली से छीन लिया गया. अस्पतालों में लूट मची हुई है. बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं  मिल रहा है. युवाओं के हाथों में रोजगार देने के बजाय राजनीतिक लोग हथियार थमा रहे हैं, उन्हें अपराधी बना रहे हैं.

    धनबाद में युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सुरक्षा, बच्चों के लिए शिक्षा, सभी के लिए स्वास्थ्य के मूल मुद्दे की समस्या के समधन के लिए धनबाद लोकसभा से चुनाव लड़ रही हूं. लक्ष्मी देवी ने कहा कि पहले भी मुझे चुनाव में जनता से आशीर्वाद मिला था इसलिए अपेक्षा करती हूं कि इस चुनाव में भी जनता अपना वोट देकर आशीर्वाद देगी. लक्ष्मी देवी ने धनबाद की राजनीति को लेकर कहा कि धनबाद में शोर था बिल्ली के गले में घंटी कौन बंधेगा. अब यह बात बोलने वाले अब मौण हो गए.

    निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी लोकसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘ABHA’ बनाओ, रिम्स में लंबी लाइन में खड़े होने की झंझट से मुक्त हो जाओ
    Next Article 20 मई के बाद जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.