Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अमेरिकी विदेश मंत्री के फोन के बाद गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान
    देश

    अमेरिकी विदेश मंत्री के फोन के बाद गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विदेश मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pahalgam  : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और गहरा गया है. इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बातचीत कर दोनों देशों से क्षेत्रीय तनाव कम करने की अपील की है.

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट में बताया कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री से पहलगाम हमले को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने लिखा, “अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की है. इसके दोषियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए.”

    Discussed the Pahalgam terrorist attack with US @SecRubio yesterday. Its perpetrators, backers and planners must be brought to justice.

    — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 1, 2025

    अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक बयान में कहा कि रुबियो ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी की पुन: पुष्टि की.

    वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, शहबाज शरीफ ने रुबियो से बातचीत में भारत पर क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारत के उकसावे से पाकिस्तान का आतंकवाद के खिलाफ चल रहा अभियान प्रभावित हो सकता है. शरीफ ने पहलगाम हमले से पाकिस्तान को जोड़ने के भारत के प्रयासों को खारिज करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की.

    सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका दोनों देशों के नेताओं से लगातार संपर्क में है और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर रहा है.

    Also Read : नशे में धुत कार चलाक ने डिवाइडर में मारी टक्कर, फिर क्या हुआ… जानिए

    action against terrorism call to reduce tensions conspirators Demand for Justice foreign ministers' talks india news India-Pakistan relations India-Pakistan tensions international diplomacy Kashmir attack Marco Rubio Pahalgam attack pakistan news phone conversation punishment for culprits S Jaishankar Shehbaz Sharif South Asian politics Terrorist Attack US Secretary of State अंतरराष्ट्रीय कूटनीति अमेरिका विदेश मंत्री आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई आतंकी हमला एस जयशंकर कश्मीर हमला तनाव कम करने की अपील दक्षिण एशिया राजनीति दोषियों को सजा न्याय की मांग पहलगाम हमला पाकिस्तान समाचार फोन पर बातचीत भारत पाकिस्तान तनाव भारत समाचार भारत-पाकिस्तान संबंध मार्को रुबियो विदेश मंत्री बातचीत शहबाज शरीफ साजिशकर्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में बदले गये कई थानेदार, देखें LIST
    Next Article भीषण अ’ग्निकां’ड में बुजुर्ग दंपती की मौ’त, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.