Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»पाकिस्तान ने भारत को मदद की पेशकश वाले इमरान खान के बयान पर दी सफाई
    विदेश

    पाकिस्तान ने भारत को मदद की पेशकश वाले इमरान खान के बयान पर दी सफाई

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के गरीबों की सहायता करने वाले बयान पर सफाई दी है। पाकिस्तान ने कहा कि भारत के गरीबों की सहायता करने के वास्ते प्रधानमंत्री इमरान खान का प्रस्ताव, दक्षेस के सदस्य देशों के बीच कोविड-19 महामारी के प्रभाव से निपटने में अनुभव साझा करने की पहल के अनुरूप था।

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की इस प्रतिक्रिया से पहले भारत ने खान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। भारत ने कहा था कि पाकिस्तानी सरकार अपने लोगों को धन देने की बजाय देश से बाहर पैसे भेजने के लिए मशहूर है।
    लॉकडाउन के दौरान भारत में गरीब लोगों को हो रही समस्याओं की खबरें आने के बाद गुरुवार को ट्वीट की एक श्रृंखला में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की नकद हस्तांतरण योजना के सफल क्रियान्वयन के अनुभव को भारत के साथ साझा करने का प्रस्ताव दिया था।
    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘यह साफ है कि इमरान खान को नए सलाहकारों और बेहतर जानकारी की जरूरत है। हम सभी उनके कर्ज की समस्या को जानते हैं और यह भी जानते हैं कि कर्ज में रियायत के लिए उन्हें कितनी कठिनाइयों से जूझना पड़ा है। उनके लिए यह भी बेहतर होगा कि वह याद रखें कि भारत ने जो प्रोत्साहन पैकेज दिया है वह पाकिस्तान के वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है।’

    भारतीय विदेश मंत्रालय के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि महामारी के इस चुनौतीपूर्ण दौर में खान का प्रस्ताव दक्षेस के सदस्य देशों के बीच, कोविड-19 के प्रभाव से निपटने में अपने अनुभव साझा करने की पहल के अनुरूप था। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यदि उन्होंने गंभीरता से यह कहा है तो प्रधानमंत्री इमरान खान के सुझाव पर भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया उनके अपने नेतृत्व की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।

    Imran khan Latest news Online news pakistan news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 6000 से अधिक मामलों का रिकार्ड
    Next Article इराक में तैनात अपने सैनिकों की संख्या और कम करेगा अमेरिका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    Latest Posts

    ACB की जांच में बड़ा खुलासा, पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.