Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रतिबंधित मांस कारोबार को लेकर आक्रोश, दो गिरफ्तार
    झारखंड

    प्रतिबंधित मांस कारोबार को लेकर आक्रोश, दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गुमला । जिले के जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में प्रतिबंधित मांस काटने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक सहयोगी भागने में सफल रहा।

    जानकारी के अनुसार महादेव पतरा जंगल से श्रीनगर गांव के लीलमंन टोप्पो, कोड़ी निवासी आनंद लोहरा और इनका एक और साथी (जो ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला) द्वारा प्रतिबंधित मांस काटकर बोरे में लाने की जानकारी कुछ ग्रामीणों को हुई। इसके बाद घर में मांस काटे जाने के दौरान कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए और उन लोगों को ऐसा करने से मना किया। काफी हंगामे के बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया दिलीप बड़ाइक को दी। मुखिया ने इसकी जानकारी जारी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिससे अप्रिय घटना होने से टल गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस पूरे इलाके में कैंप कर रही है। घटना की सूचना पाकर चैनपुर इंस्पेक्टर अनूप बी. केरकेट्टा श्रीनगर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

    पुलिस ने प्रतिबंधित मांस कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कई घरों में छापेमारी की। जारी थाना के एएसआई अवध बिहारी सिंह ने गांव के लोगों से अपील की है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें एवं कानून के विरुद्ध काम करने वाले लोगों को पुलिस को सूचना दें। सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण स्थिति नियंत्रण में है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article उरीमारी में विस्थापित नेता गहन टुडू की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.