Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 4:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश
    झारखंड

    अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: बुधवार को हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही थाना, तिलैया डैम स्थित वन विभाग के विश्रामघर में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया गया.

    एसपी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश

    1. पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की जाए तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए.
    2. ⁠आगामी पिकनिक के सीज़न में हजारीबाग जिला में विभिन्न पर्यटन स्थलों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए पर्यटकों के सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए.
    3. 4 वर्षों से अधिक पुराने लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. सभी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.
    4. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
    5. अवैध पोस्ता/अफीम की खेती तथा ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया तथा उनके विरुद्धसीसीए एवम् PITNDPS का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया.
    6. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा, पोक्सो एक्ट से संबंधित तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
    7. नशाखोरी के विभिन्न पदार्थ जैसे कोरेक्स, व्हाइटनर, आदि की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया.
    8. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया.
    9. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलीयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
    10. ⁠सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित है उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
    11. ⁠अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.
    12. ⁠जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
    13. ⁠विगत माह में हजारीबाग पुलिस बल से सेवानिवृत्त एक सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित करते हुए उन्हें विभाग के ओर से विदाई दी गई.
    14. व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया.
    15. ⁠ नए वर्ष के आगमन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चला कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.

    ये भी पढ़ें: तौसीफ की जिंदगी बचाने के लिए परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    अपराध गोष्ठी आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तिलैया न्यूज हेडलाइन पुलिस अधीक्षक मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं थम रहा धनबाद में अवैध कोयले का कारोबार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने डीसी को दिया लिखित आवेदन
    Next Article भाजपा विधायक दल की बैठक कल, सरकार को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    इस्लामाबाद का सन्नाटा: 11 दिनों से थमी राजधानी, ईरान-अमेरिका के खेल में पिस रही पाकिस्तानी अवाम

    April 23, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

    April 23, 2026
    ट्रेंडिंग

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027: योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ेगी भाजपा, नितिन नवीन ने किया साफ

    April 23, 2026
    Latest Posts

    बंगाल चुनाव : 152 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 78% मतदान, वोटिंग जारी

    April 23, 2026

    इस्लामाबाद का सन्नाटा: 11 दिनों से थमी राजधानी, ईरान-अमेरिका के खेल में पिस रही पाकिस्तानी अवाम

    April 23, 2026

    हजारीबाग में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

    April 23, 2026

     BPCL में 250 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक सैलरी; 17 मई तक करें आवेदन

    April 23, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027: योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ेगी भाजपा, नितिन नवीन ने किया साफ

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.