Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईचा डैम के पुनर्निर्माण का विरोध, सरकार की मंशा पर सवाल
    झारखंड

    ईचा डैम के पुनर्निर्माण का विरोध, सरकार की मंशा पर सवाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 1, 2025Updated:June 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईचा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela : राजनगर प्रखंड के ग्राम नीमडीह में रविवार को ईचा खरकई डैम के पुनर्निर्माण के विरोध में एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ईचा डैम विरोधी संघ कोल्हान की ओर से बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान महावीर महतो ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्होंने एकजुट होकर इस परियोजना का विरोध किया।

    संघ के अध्यक्ष बीर सिंह बिरुली ने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर ईचा डैम को फिर से शुरू करने की बात कह रही है, लेकिन इसका मकसद केवल रूंगटा स्टील प्लांट को पानी देना है। उन्होंने दावा किया कि इससे 18 गांवों के लोग प्रभावित होंगे और आदिवासी समुदाय को नुकसान पहुंचेगा।

    बीर सिंह बिरुली ने यह भी याद दिलाया कि 2014 में तत्कालीन कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में गठित समिति ने डैम को रद्द करने और विस्थापितों को जमीन लौटाने की सिफारिश की थी। लेकिन अब दोबारा डूब क्षेत्र बढ़ाने की बात की जा रही है, जो आदिवासी हितों के खिलाफ है।

    बैठक में तय किया गया कि जब तक आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और डैम रद्द करने की मांग की जाती रहेगी। संघ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस परियोजना का विरोध करें।

    इस बैठक में सोसों ग्राम के मुंडा सुरेश सुरीन, रेयांश समड, कृष्ण बानरा, संतोष महतो, बसंत कुमार महतो, गुलिया कालुंडिया, बिरसा गोडसोरा, रॉबिन अल्डा, श्याम कुदादा, पांडु महतो, आह्लाद महतो, गुरु चरण महतो, रविंद्र महतो, रूपेश महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे और उन्होंने अपनी नाराजगी जताई।

    Also Read : पूर्णिया में बड़े भाई ने छोटे भाई की ह’त्या कर, श’व जेल चौक के पास फेंका

    Dam Dispute Dam Reconstruction Protest Displacement Protest Gram Sabha Icha Dam Icha Dam Virodhi Sangh Jharkhand news Kharkai Dam kolhan Local Opposition Mahavir Mahato Nimdih Public Meeting Rajnagar Rungta Steel Rural Movement Seraikela Submergence Area Tribal Rights villagers protest Water Resource Project आदिवासी अधिकार. ईचा डैम ईचा डैम विरोधी संघ कोल्हान खरकई डैम ग्राम सभा ग्रामीण आंदोलन ग्रामीण विरोध जनसभा जल संसाधन परियोजना झारखंड समाचार डूब क्षेत्र डैम पुनर्निर्माण विरोध डैम विवाद नीमडीह महावीर महतो राजनगर रूंगटा स्टील विस्थापन विरोध सरायकेला स्थानीय विरोध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकॉमर्स टॉपर रेखा तिर्की को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया 1 लाख का चेक
    Next Article रे’प पीड़िता बच्ची की मौ’त पर कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका CM का पुतला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सहायक कारापाल अभ्यर्थियों की मांग, दौड़ के लिए एक महीने का और समय मिले

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    Latest Posts

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026

    सहायक कारापाल अभ्यर्थियों की मांग, दौड़ के लिए एक महीने का और समय मिले

    October 25, 2026

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.