Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»किसान आंदोलन के समर्थन में धनबाद में विपक्ष ने किया धरना प्रदर्शन, कहा- किसानों के साथ पूरा देश खड़ा है  
    झारखंड

    किसान आंदोलन के समर्थन में धनबाद में विपक्ष ने किया धरना प्रदर्शन, कहा- किसानों के साथ पूरा देश खड़ा है  

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए सड़कों पर कील गाड़ना, कंक्रीट बिछाना भाजपा सरकार को महंगा पड़ेगा. यह कहना है कांग्रेस के वरीय नेता और पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का. उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार किसानों को परेशान किया जा रहा है, यह अत्याचार की पराकाष्ठा है. कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. हमारे नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान कर दिया है कि अगर 2024 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों को हर हाल में स्वामीनाथन कमिटी के रिपोर्ट के अनुसार MSP की क़ानूनी गारंटी दी जाएगी.

    अशोक सिंह ने कहा कि किसान कोई धन, दौलत,खेत, खलिहान तो मांग नहीं रहे हैं. वह तो सिर्फ इतना चाह रहे हैं कि उनकी फसल का मिनिमम सपोर्ट प्राइस को कानूनी जामा पहना दिया जाए, लेकिन भाजपा सरकार इसे भी देने को तैयार नहीं है. किसानों पर अश्रु गैस के गोले दागे जा रहे हैं. उन्हें आतंकवादी करार दिया जा रहा है. यह सब बहुत दिनों तक चलने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पाद से बने प्रोडक्ट पर एमआरपी का टैग लगाकर उद्योगपति मनमानी राशि वसूल रहे हैं, जबकि किसानों को मिनिमम सपोर्ट प्राइस भी नहीं दिया जा रहा है. यह सब कैसे चलेगा.

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दावा करती रही है कि वह भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे रही है. लेकिन चुनावी बांड के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसला से यह साबित होता है कि आजाद भारत के इतिहास में इतना बड़ा घोटाला, इतनी बड़ी गड़बड़ी, पार्टी फंड के लिए इस तरह का खेल, कभी हुआ नहीं था. उन्होंने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं जब किसानों को रोकने के लिए जिस प्रकार कील और कांटे गाड़े जा रहे हैं, वक्त आने पर वही कील और कांटे तबाह और परेशान किसान भाजपा के माथे पर ठोक देंगे. किसान तो अन्नदाता है, खुद भूखे रहकर देश और दुनिया का पेट भरते हैं. उन्हें परेशान करने वालों को कोई भी कैसे माफ कर सकता है.

    central government Congress Demonstration Dhanbad jharkhand johar live news Opposition Protest कांग्रेस केंद्र सरकार जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड धनबाद धरना प्रदर्शन विपक्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएकोलेड ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लॉन्च किया एप्प, एजुकेशन और स्वास्थ्य की जानकारी फिंगरटिप्स पर रहेगी उपलब्ध
    Next Article … और आखिरी समय में कट गया बैद्यनाथ राम का नाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.