Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एकोलेड ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लॉन्च किया एप्प, एजुकेशन और स्वास्थ्य की जानकारी फिंगरटिप्स पर रहेगी उपलब्ध
    झारखंड

    एकोलेड ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लॉन्च किया एप्प, एजुकेशन और स्वास्थ्य की जानकारी फिंगरटिप्स पर रहेगी उपलब्ध

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2024Updated:February 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़ : एकोलेड ग्रुप ऑफ कंपनीज अपनी विस्तार की ओर लगातार अग्रसर है. कंपनी के विस्तार को लेकर एकोलेड ग्रुप ऑफ कंपनीज कई शहरों में अपनी शाखाएँ खोल रही है. इसी क्रम में कोलकाता के एक निजी होटल में एकोलेड ग्रुप ऑफ कंपनीज का शानदार विधिवत उद्घाटन किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में देश विदेश की कई जानी मानी कॉर्पोरेट जगत की हस्तियां शामिल हुईं. एकोलेड ग्रुप की सीईओ मोनिका लहरी ने एकोलेड के बारे में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान एकोलेड कंपनी के इंवेस्टर पाकुड़ के मशहूर समाजसेवी लुत्फुल हक भी मौजूद थे.

    सीईओ मोनिका लहरी ने बताया कि एकोलेड एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है. एप्प्स के माध्यम से अपने स्मार्ट फोन को और भी स्मार्टर बना सकते हैं. इसमें खासकर एजुकेशन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष फोकस रहेगा. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान दौर में डिजिटल का महत्व काफी बढ़ गया है. देश की अधिकांश आबादी के हाथों में स्मार्ट फोन है. हर इंसान चाहता है कि चंद मिनट में उन्हें परिणाम मिल जाए. इसलिए हमने एकोलेड ग्रुप के माध्यम से ऐप लंच किया है. आपके शरीर में क्या कमी है और उसे कैसे पूरा किया जायेगा, आपको कंप्लीट पैकेज उपलब्ध कराया जायेगा. आप मिनट में ऐप डाउनलोड कर सुविधा पा सकते हैं. काफी संख्या में डॉक्टरों की टीम भी रहेंगे. जो आपके स्वास्थ्य पर ध्यान देगी.

    इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जायेगा. ऐप में अलग-अलग मनोरंजन का भी ख्याल रखा गया है. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म भी कह सकते है. उक्त कंपनी के डाइरेक्टर हैदराबाद के गोपी कृष्णा है. मोनिका ने बताया कि आने वाले मई महीने से स्मार्ट फोन के अलावा एप्पल फोन में भी कंप्लीट ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा. वे कहती हैं आज के जमाने में डिजिटलाइजेशन एआई आ चूका है. ऐसे में जॉब सिक्योरिटी पाना बहुत जरुरी है. जॉब कम होते जा रहे है. डिजिटल और एआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से जॉब सेक्योर होगा. लंदन बेस्ट प्रोफेसर, युएसए, यूके प्रोफेसर और विभिन्न यूनिवर्सिटी के संपर्क में है और शिक्षा से जुड़ी मैटेरियल को हम आसानी से मोबाईल में उपलब्ध करा देंगे.

    इसके अलावा स्वास्थ्य में आपने देखा कि मोबाईल ऐप के माध्यम से एक मिनट में चेहरे का स्कैनिंग करके आपके बॉडी में क्या प्रॉब्लम है, हम बता दे रहे है.डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा हम ऐप के माध्यम से फैक्ट चेक भी बताएंगे. उन्होंने कहा कि काफी वीडियो आदि आपको मिलते होंगे. लेकिन कौन सा सही वीडियो है, उसके लिए हमारे पास पैनलिस्ट की टीम है. जो आपको सही जानकारी देंगे. पच्चीस से तीस डॉक्टर है, जो आपको सेहत के बारे में बताते रहेंगे. मतलब एक टच में अबको सबकुछ मिलेगा. इधर पाकुड़ के मशहूर समाजसेवी लुत्फुल हक ने बताया कि इतने बड़े कंपनी से जुड़कर मैं काफी खुश हूं. इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित अहम जानकारियों के अलावा रोजगार भी मिलेगा. तीन सौ से चार सौ लोगों को रोजगार का लक्ष्य है. मौके पर काफ़ी संख्या में प्रेस और मीडिया के मित्र मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें : संतोष नायक का धरना 73वें दिन भी रहा जारी, कांग्रेस गोमिया प्रखंड अध्यक्ष ने दिया समर्थन

    App jharkhand johar live news Kolkata Pakur एप्प कोलकाता जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पाकुड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंतोष नायक का धरना 73वें दिन भी रहा जारी, कांग्रेस गोमिया प्रखंड अध्यक्ष ने दिया समर्थन
    Next Article किसान आंदोलन के समर्थन में धनबाद में विपक्ष ने किया धरना प्रदर्शन, कहा- किसानों के साथ पूरा देश खड़ा है  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.