Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»… और आखिरी समय में कट गया बैद्यनाथ राम का नाम
    झारखंड

    … और आखिरी समय में कट गया बैद्यनाथ राम का नाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में शुक्रवार को चंपाई सोरेन सरकार ने अपने कैबिनेट का विस्तार कर दिया. पहले तीन नए चेहरों को शामिल किया गया था. जिसमें बसंत सोरेन और दीपक बिरुआ ने तो मंत्री पद की शपथ ले ली. लेकिन बैद्यनाथ राम का नाम इस लिस्ट से काट दिया गया है. बता दें कि सुबह से ही बैद्यनाथ राम के नाम को लेकर चर्चा चल रही थी. इस बीच कांग्रेस के विधायक सर्किट हाउस पहुंचे. सभी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया.

    घंटों तक रूठने-मनाने का दौर चलता रहा. एक कमरे में सभी मंथन करते रहे. इस बीच सूचना आई कि कांग्रेस के विधायक नाराज चल रहे है. वहीं मंत्रियों के शपथ ग्रहण से दूरी बनाने की भी चर्चा होने लगी. बाद में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सर्किट हाउस पहुंचे और विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए मना लिया.

    टीम बनाना सीएम का विशेषाधिकार : मिथिलेश

    मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों को रखने पर कांग्रेस विधायकों में नाराजगी देखने को मिली. दीपिका पांडेय सिंह, कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, इरफान अंसारी, अंबा प्रसाद, नमन विक्सल कोनगाड़ी, रामचन्द्र सिंह, भूषण बाड़ा, राजेश कच्छप, पूर्णिमा नीरज सिंह और सोनाराम सिंकू सभी दिल्ली जाएंगे. विधायकों ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं. आलाकमान का जो फैसला होगा वह मान्य होगा.

    अंबा प्रसाद ने कहा कि वैद्यनाथ राम का नाम क्यों काटा गया है, इस पर कुछ नहीं कहेंगी. वहीं, इरफान अंसारी ने कहा कि कुछ तो नाराजगी है. हम लोगों ने इस पर आलाकमान से बात की. दिल्ली बुलाया गया है. जल्दी ही दिल्ली जाकर अपनी बातों को हम सभी विधायक रखेंगे. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सीएम के हाथों में ही कैबिनेट विस्तार की कमान है. उनका विशेषाधिकार होता है. क्या मजबूरियां रही, क्या कारण रहा जिससे कि नाम वैद्यनाथ राम का काटा गया है. जो भी होगा बातें सामने आएंगी.

    Baidyanath Ram Cabinet jharkhand johar live news minister Oath ranchi कैबिनेट जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बैद्यनाथ राम मंत्री रांची शपथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसान आंदोलन के समर्थन में धनबाद में विपक्ष ने किया धरना प्रदर्शन, कहा- किसानों के साथ पूरा देश खड़ा है  
    Next Article गोईलकेरा में मिला नक्सलियों का कैंप, 3 आईईडी बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.