Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»टेक्नोलॉजी»भारत में खुलेगा OpenAI का पहला ऑफिस, नई दिल्ली से शुरू होगी एआई क्रांति
    टेक्नोलॉजी

    भारत में खुलेगा OpenAI का पहला ऑफिस, नई दिल्ली से शुरू होगी एआई क्रांति

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ओपनएआई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि वह इस साल के अंत तक नई दिल्ली में अपना पहला भारतीय ऑफिस खोलेगी। OpenAI के मुताबिक, अमेरिका के बाद भारत उसका दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार बन चुका है। बीते एक साल में भारत में साप्ताहिक सक्रिय यूजर्स की संख्या चार गुना से अधिक बढ़ी है, जो देश में एआई को लेकर बढ़ती दिलचस्पी का संकेत है।

    भारत में ऑफिस खोलने के फैसले को ओपनएआई ने सरकार के IndiaAI Mission के समर्थन में एक अहम कदम बताया है। कंपनी का मानना है कि भारत के पास तकनीकी प्रतिभा, मजबूत डेवलपर इकोसिस्टम और नीति समर्थन जैसी वो तमाम योग्यताएं हैं, जो देश को एआई क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिला सकती हैं।

    OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इस मौके पर कहा कि भारत में एआई के प्रति जो उत्साह और अवसर मौजूद हैं, वो असाधारण हैं। उनका मानना है कि भारत में लोकल टीम और ऑफिस की स्थापना, एआई को “भारत के लिए और भारत के साथ” मिलकर विकसित करने की दिशा में एक ठोस शुरुआत है।

    केंद्र सरकार की ओर से भी इस पहल का स्वागत किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत डिजिटल इनोवेशन और एआई को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओपनएआई की भागीदारी से एआई के फायदे देश के हर नागरिक तक पहुंच सकेंगे।

    भारत में छात्रों और डेवलपर्स की बड़ी संख्या ओपनएआई प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई है। यहां चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने वाले छात्रों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है और डेवलपर समुदाय के लिहाज से भी भारत टॉप-5 देशों में शामिल है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर ऑफिस और टीम बनने से इन उपयोगकर्ताओं को सीधे लाभ मिल सकेगा।

    OpenA Iने यह भी बताया कि भारत में पहले से ही उसके टूल्स का इस्तेमाल कृषि, रोजगार और शासन व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में हो रहा है। अब कंपनी भारत के लिए विशेष फीचर्स और टूल्स विकसित करने की दिशा में भी काम करेगी, जिससे एआई तकनीक और अधिक सुलभ और उपयोगी बन सके।

    इसके साथ ही OpenAI इस महीने भारत में पहला एजुकेशन समिट आयोजित करेगा और साल के अंत तक पहला डेवेलपर डे भी आयोजित किया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि कंपनी भारत में न केवल अपना विस्तार कर रही है, बल्कि स्थानीय नवाचार को भी प्राथमिकता दे रही है।

    Also Read  : राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल, चुनाव आयोग का बड़ा खुलासा

     

    AI Tools भारत AI टेक्नोलॉजी इंडिया ChatGPT इंडिया ChatGPT छात्रों के लिए IndiaAI Mission OpenAI Delhi Office OpenAI Developer Day OpenAI Education Summit OpenAI Expansion India अश्विनी वैष्णव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत एआई इनोवेशन इंडिया ओपनएआई भारत सैम ऑल्टमैन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी की यात्रा पर सवाल, चुनाव आयोग का बड़ा खुलासा
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो का स्पीकर कक्ष में CM हेमंत ने किया अभिनंदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 7, 2026
    झारखंड

    1000 रुपये पहुंचा गैस सिलेंडर, रसोई चलाना हुआ और महंगा

    June 7, 2026
    ट्रेंडिंग

    अन्नामलाई ने भाजपा से किया रिजाइन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

    June 5, 2026
    Latest Posts

    राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    June 10, 2026

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026

    चलती स्कूटी पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद कटा 5 हजार का चालान

    June 10, 2026

    बारात से लौट रही बस पलटी, दो की मौ’त, 36 से अधिक घायल

    June 10, 2026

    जामताड़ा : पांच दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का समापन, सुदर्शन क्रिया से साधकों ने सीखा तनावमुक्त जीवन का मंत्र

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.