Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»सावन का पहला सोमवार: रांची के पहाड़ी मंदिर में हो रही ऑनलाइन पूजा
    धर्म/ज्योतिष

    सावन का पहला सोमवार: रांची के पहाड़ी मंदिर में हो रही ऑनलाइन पूजा

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सावन का सोमवार आज है पर इस साल भी भक्त और भगवान के बीच दूरी है. झारखंड में अनलॉक धीरे-धीरे हो रहा है. अब प्रदेश में अधिकांश गतिविधियां कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शुरू हो गई हैं. एक अगस्त से अंतर राज्यीय बस सेवा और 2 अगस्त से स्कूल खोलने पर लगी रोक भी हटा ली गई है. हालांकि श्रद्धालुओं के लिए पूजा स्थल नहीं खोले गए हैं. लेकिन सावन के पावन महीने में श्रद्धालुओं की आस्था के सामने कोरोना का खतरा बौना साबित हो गया है.

    राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बाहर से ही दर्शन करने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. हालांकि पहले यह संख्या पहले से काफी कम है. आम तौर पर बीते वर्षों में हर सोमवार को यहां एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते थे. इधर कोरोना की वजह से पहाड़ी मंदिर के नीचे पूजा सामग्री की दुकान लगाने वाले दुकानदार भी खासा प्रभावित हो रहे हैं.

    सावन के पावन महीने के दूसरे सोमवार को भी कोरोना संक्रमण का असर दिखा. बीते वर्षों में पहले पहाड़ी मंदिर में हर सोमवार को लगभग एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने के लिए आते थे. इधर कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद राज्य सरकार ने संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए पूजा स्थलों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला है.

    दूर से पूजा का श्रद्धालुओं को अफसोस

    पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए न खोले जाने पर भी ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर के बाहर ही श्रद्धालु पूजा करने पहुंच रहे हैं, जिसका श्रद्धालुओं को खासा अफसोस है और भगवान से कोरोना संक्रमण खत्म होने की मनोकामना मांग रहे हैं. पहाड़ी मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज मिश्रा का भी कहना है कि संक्रमण की वजह से भीड़ कम है.ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था की गई है. लेकिन लोग सही तरीके से पूजा नहीं कर पा रहे हैं.

    दुकानदार प्रभावित

    कोरोना संक्रमण काल से जहां सभी व्यवसाय पर प्रभाव पड़ा है तो पहाड़ी मंदिर के नीचे पूजा सामग्री की दुकान लगाने वाले दुकानदार भी खासा प्रभावित हुए हैं. उनका कहना है कि श्रद्धालुओं में पहले की तरह उमंग नहीं है. फिर भी सावन के पावन महीने में लोग बाहर से पूजा पाठ कर रहे हैं. बहरहाल कोरोना संक्रमण ने श्रद्धालुओं को भगवान के मंदिर से भी दूर कर दिया है, जिसको लेकर लोग निराश हैं. हालांकि भगवान भोले शंकर से यही कामना कर रहे हैं कि जल्द कोरोना संक्रमण काल खत्म हो और लोग पूरी श्रद्धा के साथ फिर से भगवान की आराधना कर सकें.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजमहल अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत दो समुदाय के बीच आपसी तनाव, धारा 144 लागु
    Next Article मुख्यमंत्री आवास में लगा चलता फिरता जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    क्राइम

    जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    September 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026

    ‘ब्लैकमेलर’ बोलना पड़ा भारी, निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के खिलाफ ठोके 2 मानहानि केस, मांगे ₹2 करोड़

    September 29, 2026

    ‘मैं हिंदू, ब्राह्मण हूं, लेकिन उससे पहले इंसान हूं’, SRFTI विवाद में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशनी भट्टाचार्य को ‘जिहादी-कम्युनिस्ट’ कहने पर दिया जवाब

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.