Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विवाह के अगले दिन ही युवक की कुएं में लाश मिली, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस कर रही मामले की जांच
    झारखंड

    विवाह के अगले दिन ही युवक की कुएं में लाश मिली, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डाः जिले के मेहरमा में शादी के पहले दिन ही एक दुल्हन का सुहाग उजड़ गया. सुबह घर के पास ही कुएं में दूल्हे की लाश मिली. इसके बाद से दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है. दूल्हे की मौत कोई हादसा है या कुछ और पुलिस इसकी जांच में जुटी है.

    गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के बनोधा गांव के राकेश की शादी एक दिन पहले मंगलवार को ही हुई थी. शादी के बाद वह अपनी दुल्हन के साथ सुबह 11 बजे घर लौटा था. अभी रस्म रिवाज पूरी किए जाने की प्रक्रिया चल रही थी. इधर घर के लोग शाम को अपने-अपने कमरे में चले गए. लोग बुधवार सुबह उठे तो राकेश घर में नहीं था. इस पर लोगों ने आस-पास उसकी तलाश शुरू कर दी. लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला. इस बीच किसी ने पास के ही कुएं में शव होने की खबर दी. इस पर लोग वहां पहुंचे, यहां शव की पहचान राकेश के रूप में कई गई. कुएं में शव देख इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने शव को कुएं से बाहर निकाला.

    इधर नवविवाहिता ने बताया कि उसका पति रात के 11 बजे छत पर सोने की बात कह कर चला गया था. इसके बाद वह नहीं लौटा, उसको पति की मौत की खबर मिली तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया. एक ही रात में नवविवाहिता के मांग का सिंदूर उजड़ गया. एक दिन पहले जिस घर मे जश्न का माहौल था, वहां मातम होने लगा. हर तरफ लोग रो रहे थे. नवविवाहिता का रो-रो कर बुरा हाल था. राकेश के पिता जगदीश यादव बस ये कह रहे थे कि हाय मेरा जेठा बेटा था चला गया. मां का भी रो-रो कर बुरा हाल था.

    छत पर सोने गया था तो कुएं में कैसे मिली लाश

    युवक छत पर सोने की बात कहकर गया था, लेकिन सुबह कुएं में लाश मिली. इससे सवाल उठ रहा है कि युवक कुएं के पास क्यों गया. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, हादसे में महिला और दो बच्चों की मौत एक बच्चे की हालत गंभीर
    Next Article 43 मंत्रियों में कोडरमा सांसद सह बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भी शामिल,ली मंत्री पद की शपथ

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.