Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर रात भर चली रेड, 95 अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर रात भर चली रेड, 95 अपराधी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 3 दिसंबर की रात पूरे प्रक्षेत्र में पुलिस ने एक साथ अभियान चलाया। लक्ष्य था जिले–जिले में छिपे अपराधियों, वारंटियों और फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ना। रात होते ही पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में दबिश दी और कई जगहों पर छापेमारी देर रात तक चलती रही। अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान में कुल 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लंबे समय से लंबित 162 वारंटों का निष्पादन भी किया गया। इसके अलावा 4 मामलों में कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। स्थानीय थानों ने सूचीबद्ध अपराधियों और फरार लोगों की जानकारी पहले ही तैयार कर ली थी, जिससे अभियान तेजी से आगे बढ़ा।

    आईजी सुनील भास्कर ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए समय–समय पर ऐसे समकालीन अभियान जरूरी हैं। उनका कहना है कि पुलिस की उपस्थिति और सख्ती से अपराधियों पर दबाव बनता है और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलता है। उन्होंने सभी जिलों की पुलिस टीमों की कार्रवाई की सराहना की और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान से कई लंबित मामलों में प्रगति होगी और कोर्ट प्रक्रियाएं भी तेजी से आगे बढ़ेंगी। अभियान के बाद स्थानीय थानों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत थाने को सूचित करें।

    Also Read : चाय दुकान की रंजिश में हुई थी बुजुर्ग दंपती की ह’त्या, दो आरोपी अरेस्ट

    95 अपराधी गिरफ्तार On the instructions of IG Sunil Bhaskar the raid continued throughout the night and 95 criminals were arrested. आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर रात भर चली रेड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ईडी को नोटिस
    Next Article जामताड़ा में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.