Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। यह याचिका रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत पर लिए गए संज्ञान को चुनौती देने को लेकर दायर की गई थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही ट्रायल कोर्ट को आदेश दिया गया है कि 12 दिसंबर को निर्धारित सुनवाई को अगली अदालत के आदेश तक स्थगित रखा जाए।
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की पीठ में हुई। मुख्यमंत्री की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा, दीपांकर रॉय और श्रेय मिश्रा उपस्थित रहे। कंप्लेन केस में सीजेएम द्वारा लिए गए संज्ञान को लेकर कानूनी बहस आगे भी जारी रहेगी। अदालत अब ईडी के जवाब आने के बाद अगली तिथि तय करेगी।
Also Read : रांची में आईएचएम विस्तार की बड़ी शुरुआत, मंत्री शिल्पी और सुदिव्य ने किया शिलान्यास
Also Read : मोबाइल कवर में छिपा रखता था ब्राउन शुगर, चक्रधरपुर पुलिस ने 68 पुड़िया के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Also Read : अगर इरादे नेक हों तो हर चीज बेहतर होती है : सीएम हेमंत सोरेन
Also Read : सीएम हेमंत से JSSC CGL के सफल अभ्यर्थियों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


