Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने आवास पर JSSC CGL परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मुलाकात के बाद सीएम विधानसभा की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
मालूम हो कि बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL के कथित पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरे राज्य में अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
फैसले के तुरंत बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जमा हुए और जमकर जश्न मनाया। अभ्यर्थियों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और ढोल-नगाड़ों की थाप पर अपनी खुशी का इजहार किया।
Also Read : JLKM ने राज्यभर में शुरू की छात्र अधिकार पदयात्रा


