Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»शिक्षक दिवस पर PM मोदी और मंत्रियों ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
    देश

    शिक्षक दिवस पर PM मोदी और मंत्रियों ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2025Updated:September 5, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस दिन की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों के जीवन को संवारने में शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि “शिक्षक ही एक उज्जवल और सशक्त भविष्य की नींव रखते हैं।”

    प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “सभी को, विशेषकर मेहनती शिक्षकों को, शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! मन को पोषित करने के प्रति शिक्षकों का समर्पण एक मजबूत और उज्जवल भविष्य की नींव है। उनकी प्रतिबद्धता और करुणा उल्लेखनीय है। हम आज डॉ. एस. राधाकृष्णन के विचारों और योगदान को याद करते हैं, जिन्होंने शिक्षा को समाज के केंद्र में रखा।”

    Wishing everyone, particularly all hardworking teachers, a very happy #TeachersDay! The dedication of teachers to nurturing minds is the foundation of a stronger and brighter future. Their commitment and compassion are noteworthy. We also remember the life and thoughts of Dr. S.…

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2025

    गौरतलब है कि हर साल 5 सितंबर को डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है, ताकि समाज में शिक्षकों के योगदान को सराहा जा सके और उनकी भूमिका को सम्मान दिया जा सके।

    अन्य नेताओं की श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस अवसर पर शिक्षकों को नमन किया। उन्होंने छात्रों के जीवन को संवारने वाले गुरुओं की भूमिका की सराहना करते हुए लिखा, “शिक्षक दिवस पर मैं उन सभी गुरुओं को नमन करता हूं जो छात्रों को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने में मदद कर रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण हमारे राष्ट्र की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहे हैं।” उन्होंने प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाई गई एक आकर्षक रेत कला की तस्वीर साझा करते हुए उसे शिक्षकों के प्रति एक सुंदर श्रद्धांजलि बताया।

    A wonderful tribute to teachers by Shri @sudarsansand.

    On Teachers’ Day, I salute all the gurus who are helping students realise their full potential. Their hard work and dedication is fostering excellence, illuminating lives and contributing to national development. #Puri… pic.twitter.com/p9dGEmnNY2

    — Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) September 5, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वे हमारे मार्गदर्शक हैं, जो युवा पीढ़ी को दिशा दिखाते हैं, मूल्यों की नींव रखते हैं और भविष्य के नेताओं को गढ़ते हैं। इस अवसर पर मैं डॉ. एस. राधाकृष्णन को भी नमन करता हूं, जिनका ज्ञान और दृष्टिकोण आज भी हमें प्रेरित करता है।”

    Warm greetings to all teachers on #TeachersDay. They are the guiding light who shape young minds, instill values and nurture future leaders. On this day, I also pay tribute to former President, Dr. S. Radhakrishnan, whose vision & wisdom remain an inspiration for generations.

    — Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 5, 2025

    राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक

    हर वर्ष की तरह इस बार भी राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। ये पुरस्कार उन शिक्षकों को दिए जाते हैं जिनके समर्पण और उत्कृष्टता ने शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को इन पुरस्कार विजेता शिक्षकों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, “भारतीय समाज में शिक्षकों को स्वाभाविक सम्मान मिलता है। यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके आजीवन समर्पण और प्रभाव को सच्चा सम्मान देने का अवसर है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण की एक शक्तिशाली शक्ति हैं।”

    Also Read : SNMMCH में महिला मरीज की मौ’त के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

    On Teachers' Day paid tribute to Dr. Radhakrishnan PM Modi and other leaders wished teachers डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन शिक्षक दिवस पर PM मोदी और अन्य नेताओं ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSNMMCH में महिला मरीज की मौ’त के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
    Next Article न्यूजीलैंड के इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने तोड़ा संन्यास, समोआ के लिए खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.