Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 4:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»OMG! : बिहार में महिला के पेट में था दर्द, निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाल ली किडनी
    बिहार

    OMG! : बिहार में महिला के पेट में था दर्द, निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाल ली किडनी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बरियारपुर ओपी क्षेत्र के राउत बाजी गांव स्थित अपने मायके से पेट का ऑपरेशन कराने बरियारपुर के एक निजी नर्सिंग होम में गयी महिला सुनीता देवी (33) का किडनी निकालने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला मथुरापुर निवासी अकलू राम की पत्नी है। पीएमसीएच में जांच के दौरान चिकित्सक ने किडनी निकाले जाने की बात कही है। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया है।

    मामला सामने आने के बाद विधायक अशोक कुमार चौधरी, समाजसेवी प्रवीण कुमार एवं रामपुर कृष्ण पंचायत के मुखिया पति मनोज कुमार पीड़िता के घर पहुंचे। मामले की सूचना बरियारपुर ओपी अध्यक्ष को दी। पीड़िता की मां राउत बाजी गांव निवासी तेरी देवी ने बरियारपुर ओपी अध्यक्ष को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है जिसमें नर्सिंग में ऑपरेशन के दौरान किडनी निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सुनीता की तबीयत खराब थी। इसपर उसे बरियारपुर स्थित उक्त नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गया था।

    नर्सिंग होम के संचालक एवं डाॅक्टर ने उसका इलाज कर यूट्रस के ऑपरेशन की बात कही। चार सितंबर को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। संचालक ने पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी ठीक नहीं होने पर महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां से महिला को पीएमसीएच रेफर किया गया। पीएमसीएच के चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज का किडनी निकाल लिया गया है. समाजसेवी प्रवीण कुमार ने पीड़िता को उचित मुआवजा एवं किडनी की व्यवस्था करने की मांग की है। बरियारपुर ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में डीजीपी के लिए छह पदाधिकारियों का नाम यूपीएससी को भेजा गया
    Next Article बीजापुर : 10 लाख के इनामी नक्सली झारखंड रीजनल कमेटी के सदस्य लालू मोडियम उर्फ समीर ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    बिहार

    समस्तीपुर में चुनाव के लिए 800 वाहन जब्त, कर्मियों ने सुविधाओं के अभाव की शिकायत की

    October 25, 2025
    बिहार

    बिहार चुनाव 2025 : BJP ने पूर्व विधायक प्रदीप दास को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

    October 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में गरजे अमित शाह, बोले- लालू ने किए घोटाले पर घोटाले, मोदी-नीतीश पर नहीं एक भी आरोप

    October 25, 2025
    Latest Posts

    समस्तीपुर में चुनाव के लिए 800 वाहन जब्त, कर्मियों ने सुविधाओं के अभाव की शिकायत की

    October 25, 2025

    बाइक चोरी करने वालों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, पांच उचक्के पुलिस के शिकंजे में

    October 25, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : BJP ने पूर्व विधायक प्रदीप दास को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

    October 25, 2025

    पलामू में ह’त्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 25, 2025

    रवि दुबे ‘रामायण’ फिल्म के लिए बदल रहे पूरी दिनचर्या, रणबीर कपूर की तारीफ की

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.