ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे रांची, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रांची : ओडिशा के राज्यपाल बनने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास शनिवार को पहली बार राजधानी रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर ओडिशा के राज्यपाल को एयरपोर्ट पर ‘गॉड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया. एयरपोर्ट पर राज्यपाल का भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. बता दें, ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास इस बार जमशेदपुर स्थित अपने घर पर दिवाली का पर्व मनाएंगे.

थोड़ी देर बाद निकलेंगे जमशेदपुर

राज्यपाल रघुवर दास थोड़ी देर बाद सड़क मार्ग से होते हुए जमशेदपुर स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे. ओडिशा के राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद वे पहली बार झारखंड की धरती पर पहुंचे है. वहीं, जमशेदपुर पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए वहां भी बीजेपी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में, 10 IPS व 35 DY. SP समेत 2000 फोर्स संभालेंगे सुरक्षा की कमान