Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अब OYO में अविवाहित कपल को नहीं मिलेगी ENTRY, इस शहर से हुई शुरुआत
    जोहार ब्रेकिंग

    अब OYO में अविवाहित कपल को नहीं मिलेगी ENTRY, इस शहर से हुई शुरुआत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    OYO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO ने अपनी चेक-इन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने इस पॉलिसी की शुरुआत मेरठ से की है, जिसके तहत अब अविवाहित जोड़ों को OYO होटल्स में चेक-इन की अनुमति नहीं दी जाएगी. नई पॉलिसी के तहत, अब सभी जोड़ों को चेक-इन के समय अपना वैध पहचान पत्र और रिश्ते का प्रमाण देना होगा. चाहे बुकिंग ऑनलाइन हो या सीधे होटल में, जोड़ों से यह अनिवार्य दस्तावेज मांगे जाएंगे. इसके साथ ही OYO ने अपने पार्टनर होटलों को यह अधिकार दिया है कि वे स्थानीय सामाजिक मान्यताओं के आधार पर जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार कर सकते हैं.

    क्यों लिया गया यह फैसला?

    OYO के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें स्थानीय समाज और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से शिकायतें मिली थीं. OYO नॉर्थ इंडिया के रीजन हेड पावस शर्मा ने बयान दिया “हम समाज और कानून की संवेदनाओं का सम्मान करते हुए जिम्मेदार और सुरक्षित आतिथ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,” उन्होंने यह भी कहा कि इस पॉलिसी का प्रभाव समय-समय पर समीक्षा कर देखा जाएगा.

    OYO का मानना है कि यह कदम परिवारों, व्यवसायियों, धार्मिक यात्रियों और छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करेगा. इसके साथ ही कंपनी चाहती है कि ग्राहक लंबे समय तक ठहरने और बार-बार बुकिंग के लिए OYO पर भरोसा करें.

    अगर मेरठ में यह पॉलिसी सफल होती है, तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है. साथ ही, OYO ने अन्य सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जिनमें शामिल हैं:

    • पुलिस और होटल पार्टनर्स के साथ सुरक्षित आतिथ्य पर सेमिनार.
    • अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले होटलों को ब्लैकलिस्ट करना.
    • बिना अनुमति OYO का नाम इस्तेमाल कर रहे होटलों पर कार्रवाई.

    क्या कहना है समाज का?

    OYO के इस फैसले ने समाज में नई चर्चा को जन्म दिया है. कुछ लोग इसे सकारात्मक कदम मानते हैं, जो संस्कृति और समाज के लिए लाभकारी होगा. वहीं, कुछ इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता में हस्तक्षेप मान रहे हैं. अब देखना होगा कि यह पॉलिसी अन्य शहरों में लागू होगी या नहीं और क्या OYO इससे ग्राहक भरोसे को बनाए रख पाएगा.

    Also Read: आज झारखंड के इन जिलों में मिलेगा सबसे सस्ता सिलेंडर

    Also Read: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने किया 34 अज्ञात श’वों का अंतिम संस्कार

    Also Read: चतरा SP ने थानेदार और SI को किया निलंबित, जानें मामला

    Also Read: खलिहान में मिली सिर कटी ला’श, इलाके में हड़कंप

    Also Read: नया साल मनाने दोस्तों संग घर से निकला था युवक, इस हालत में मिली बॉडी

    Booking Rejection Check-In Permission Check-In Policy Major Change Mandatory Documents Meerut Online Booking Online Hotel Booking OYO Partner Hotels Relationship Proof Social Norms Unmarried Couples Valid ID Proof अनिवार्य दस्तावेज अविवाहित जोड़े ऑनलाइन बुकिंग ऑनलाइन होटल बुकिंग चेक-इन अनुमति चेक-इन पॉलिसी पार्टनर होटल बड़ा बदलाव बुकिंग अस्वीकार मेरठ रिश्ते का प्रमाण वैध पहचान पत्र सामाजिक मान्यताएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजानें साल 2025 में कब-कब बजेगी शहनाई
    Next Article जमीन विवाद मामले में एक दर्जन लोगों पर FIR दर्ज

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.