Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा SP ने थानेदार और SI को किया निलंबित, जानें मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा SP ने थानेदार और SI को किया निलंबित, जानें मामला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    चतरा एसपी विकास पांडेय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा में एक इंस्पेक्टर प्रभात कुमार और एक सब इंस्पेक्टर अभय कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के इल्जाम में चतरा पुलिस कप्तान विकास पांडेय ने यह कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर प्रभात कुमार वशिष्ठनगर (जोरी) के थानेदार हैं। वहीं सब इंस्पेक्टर अभय कुमार भी उसी थाने में पोस्टेड हैं। इल्जाम है कि एक मामला दर्ज करने के एवज में दोनों अधिकारियों ने वादी से 30 हजार रुपये बतौर घूस डिमांड की थी। लेनदेन की बातचीत का ऑडिया वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो SP तक भी पहुंचायी गयी थी। तफ्तीश करने के बाद पुलिस कप्तान विकास पांडेय ने थानेदार प्रभात कुमार और एसआई अभय कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
    चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर के रहने वाले शालीग्राम यादव ने SP को अपने बयान में बताया कि दो दिसंबर को बिहार के गया के रहने वाला उसके मौसेरा भाई लालू कुमार यादव ने फोन किया कि उसके चचेरे भाई का गाड़ी जोरी मोरैनवा मोड़ के पास पल्टी हो गया है। जोरी थाना के द्वारा गाड़ी नहीं उठाने दिया जा रहा है। जहां गाड़ी एक्सीडेंट किया है उसी थानान्तर्गत इनश्योरेंस कवर के लिए हमलोग को थाना में सनहा दर्ज कराना होता है।

    इल्जाम है कि जब इनका भाई थाना में गया तो सनहा दर्ज करने के लिए SI अभय कुमार ने 30 हजार रुपये की डिमांड की। तब इनके भाई के द्वारा फोन से इनको बताया कि पैसा नहीं है और थाना से 30 रूपये मांगा जा रहा है। तब ये बोले कि थाना प्रभारी सर से जाकर बात कर लो, अगर नहीं छोड़ते है या सनहा दर्ज नहीं करते हैं तो हमें बताना। इस बीच थानेदार छुट्टी पर थे, सो SI अभय से ही बात हुयी। SI अभय कुमार बोले कि थानेदार से बात हो गयी है, 30 हजार रूपये से कम में काम नहीं होगा। एक शख्स से पैरवी कराने पर SI अभय कुमार ने कहा कि 20 हजार रुपये तो देने ही पड़ेंगे। अगर पैसा नहीं दिये तो गाड़ी पर FIR होगा। शालीग्राम यादव ने आगे बताया कि हमलोग के पास पैसा नहीं रहने के कारण सभी लोग गाड़ी मालिक राजु कुमार के साथ चतरा SP के पास जाकर आवेदन दिये तथा आवेदन देकर वापस अपने घर चले गये। घर जाने के बाद देर शाम करीब 07 बजे गाड़ी मालिक राजू के पास फोन लगाये पूछे तो वो बोले कि हम गाड़ी के पास हैं। अभय सर हमको थाना पर बुलाये हैं। उसके करीब 30 मिनट बाद पुनः फोन कर पूछे कि SI अभय कुमार क्या बोले? तब गाड़ी मालिक राजू ने बताया कि 10 हजार रूपया नगद लेकर अभय कुमार सन्हा दर्ज कर पेपर दिये और बोले कि अपना गाड़ी उठवा कर ले जा सकते हैं। उसके बाद ये गाड़ी खाली करवा कर लेकर चले गये। सारी बातचीत की रिकॉर्डिंग का पेन ड्राईव SP को दे दिया गया।

    SP विकास पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया वादियों के बयान एवं ऑडियो रिकॉर्डिंग के अवलोकन से यह प्रतीत होता है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग में आवाज जोरी थाना में पोस्टेड SI भय कुमार की ही है और रुपये के बारे में बात हो रही है। यह कृत कर्त्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन, संदिग्ध आचरण एवं पुलिस की छवि को धूमिल करने का परिचायक है। प्रथम दृष्टया में जांच के बाद थानेदार और एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : नया साल मनाने दोस्तों संग घर से निकला था युवक, इस हालत में मिली बॉडी

    चतरा SP ने एक थानेदार और SI को किया निलंबित जानें मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखलिहान में मिली सिर कटी ला’श, इलाके में हड़कंप
    Next Article मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने किया 34 अज्ञात श’वों का अंतिम संस्कार

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.