Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 5:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा पर पथराव, भिड़े दो गुट, 6 जख्मी, दो दिन इंटरनेट बैन
    क्राइम

    बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा पर पथराव, भिड़े दो गुट, 6 जख्मी, दो दिन इंटरनेट बैन

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2023Updated:October 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छपरा : बिहार दुर्गा पूजा के बाद अब विसर्जन यात्रा पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब छपरा में दुर्गा पूजा विसर्जन यात्रा पर शुक्रवार की सुबह पथराव हो गया. इससे  भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नए बाजार इलाके में भारी तनाव उत्पन्न हो गया. दरअसल, प्रतिमा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई. छत के ऊपर से पत्थर चलने के बाद माहौल बिगड़ गया. इस घटना में छह से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी का इलाज चल रहा है. वहीं, दो गुटों के बीच तनाव को लेकर पुलिस कैम्प कर रही है. डीएम-एसपी खुद इलाके में जमे हुए हैं. वहीं, अब तक दस लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, एहतियात के तौर पर दो दिनों के लिए जिले में इंटरनेट बैन कर दिया गया है.

    इसे भी पढ़ें : भारत के 8 पूर्व नेवी अफसरों को कतर में मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का आया बयान, जानें क्या कहा

    क्या है मामला

    बताया जा रहा है कि अहले सुबह प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकला. एक धार्मिक स्थल के पास गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ. इस पर कहा-सुनी देखते-देखते पत्थरबाजी में बदल गई. आरोप है कि जुलूस के साथ चल रही पुलिस पीछे हट गई. दोनों ओर के लोगों ने बवाल किया. पत्थर चलाए गए, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया. घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई. डीएम संतोष कुमार, एसपी डॉ गौरव मंगला, सदर एसडीओ संजय राय भी तुरंत पहुंच गए और दोनों ओर के लोगों को हटा दिया. उसके बाद पुलिस की देखरेख में प्रतिमा विसर्जन यात्रा को आगे ले जाया गया. प्रशासन ने अपनी देखरेख में विसर्जन कराया. भगवान बाजार में फिलहाल शांति है.

    इसे भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग, मुंहतोड़ जवाब दे रही भारतीय सेना, मोर्टार हमले में जवान घायल

    क्या कहते हैं एसपी

    मामले में एसपी गौरव मंगला ने बताया है कि हालात पर नियंत्रण कर लिया गया है. लोगों से शांत रहने की अपील की गई है. मजिस्ट्रेट की देखरेख में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. स्थिति अभी सामान्य है. लेकिन पुलिस की तैनाती बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को डिटेन किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर बैठक करके शांति बहाली की जाएगी. उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की नजर है. उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा.

    इसे भी पढ़ें : ममता सरकार के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई पर सियासी घमासान

    Bihar Crime Update Bihar News Update Bihar Today News Durga Puja 2023 in Bihar Johar Live Stone pelting on Durga idol immersion procession in Chhapra Stone pelting on idol immersion procession छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव जोहार लाइव प्रतिमा विसर्जन जूलस पर पथराव बिहार क्राइम अपडेट बिहार टूडे न्यूज बिहार न्यूज अपडेट बिहार में दुर्गा पूजा 2023
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरा रुपया, जानें ताजा अपडेट
    Next Article बंगाल जा रहे दो दर्जन मवेशी जब्त, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.