Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अब जल्द बदलने वाली है सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र!
    जोहार ब्रेकिंग

    अब जल्द बदलने वाली है सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र!

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    केंद्र सरकार का तर्क है कि 33 साल की सेवा या 60 साल की आयु, जो भी पहले आए, इसके मुताबिक सेवानिवृत्ति होने से सरकार ही नहीं, बल्कि दूसरे कर्मियों को भी फायदा होगा।
    रिटायरमेंट उम्र बदल का जिक्र सातवें वेतन आयोग में भी किया गया है। मामले में डीओपीटी सूत्रों का कहना है कि इस प्रपोजल पर काम शुरू हो चुका है। अगर सेवानिवृत्ति की इस योजना को लागू किया जाता है, तो इससे निम्न फायदे होंगे-
    बैकलॉग की समस्या दूर हो जाएगी।

    • पदोन्नति के नए अवसर पैदा होंगे तो नई जॉब की राह भी प्रशस्त होगी।
    • जिन कर्मियों को समय पर प्रमोशन न मिलने की शिकायत रहती थी, वह भी दूर हो सकेगी।
    • सुरक्षा बलों पर पड़ेगा असर

    सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर सुरक्षा बलों पर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सैन्य एवं दूसरे सुरक्षा बलों में औसतन 22 साल के आसपास ज्वाइनिंग हो जाती है, इसलिए इनकी 33 साल की सर्विस 55 साल में ही पूरी हो जाएगी।

    कई चरणों में लागू होगी योजना

    इस योजना को कई चरणों में लागू किया जाएगा। इसके वित्तीय प्रावधानों को लेकर भी रिपोर्ट बनाई जा रही है और वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अगले वित्तीय वर्ष से सेवानिवृत्ति के नए नियम क्रियान्वित कर दिए जाएंगे। योजना में आईएएस, आईपीएस से लेकर केंद्र सरकार की सभी श्रेणी की नौकरियां शामिल हैं।

    पंजाब के विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए नया नियम

    पंजाब में विशेषज्ञ डॉक्टर अब 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने के बाद भी काम कर सकेंगे। पंजाब सरकार ने ट्वीट कर कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर सेवानिवृत्त होने के बाद पांच सालों तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इस संदर्भ में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सेवाएं दे सकते हैं।

    अलग-अलग है रिटायरमेंट उम्र

    पश्चिम बंगाल में मेडिकल टीचर के लिए 65 साल, डॉक्टर की 62 साल और दूसरे पदों के लिए 60 साल की सेवानिवृत्ति आयु तय की गई है।

    इन राज्यों में 60 साल है रिटायरमेंट उम्र

    सभी पदों के लिए आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक, असम, बिहार, मेघालय, मध्यप्रदेश,   छत्तीसगढ़, नागालैंड, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और सिक्किम में 60 साल की आयु में रिटायमेंट होती है।

    इन राज्यों में 58 साल है रिटायरमेंट उम्र

    तेलंगाना, तमिलनाडु, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मिजोरम, मणिपुर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उड़ीसा में 58 साल की आयु में कर्मचारी या अधिकारी रिटायर होते हैं।

    इन राज्यों में 56 साल है रिटायरमेंट उम्र

    झारखंड और केरल में सेवानिवृत्ति आयु 56 साल रखी गई थी।

    हालांकि कई राज्यों में सेवानिवृत्ति आयु घटती बढ़ती रही है।
    विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग सेवानिवृत्ति आयु
    इसके अलावा विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग सेवानिवृत्ति आयु का भी प्रावधान रखा गया है। जैसे हरियाणा में तकनीकी कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 साल है।

    भारतीय सेना में सेवानिवृत्ति आयु

    भारतीय सेना में जनरल की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल  है, लेफ्टिनेंट जनरल की 60 साल, मेजर जनरल की 58 साल, ब्रिगेडियर की 56 साल, कर्नल और सूबेदार मेजर की 54 साल, सूबेदार और नायब सूबेदार की 52 साल, हवलदार और नायक की 49 साल, सिपाही जीपी (वाई) की 48 साल और सिपाही जीपी (एक्स) की सेवानिवृत्ति आयु 42 साल है।

    इंडियन नेवी में सेवानिवृत्ति आयु

    इंडियन नेवी में एडमिरल की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल है, वाइस एडमिरल की 60 साल, रीयर एडमिरल की 58 साल, कोमोडोर कैप्टन, एजुकेशन और एमसीपीओ 1,2 की 57 साल, कोमोडोर /कैप्टन की 56 साल, कमांडर की 54 साल और लेफ्टिनेंट कमांडर एवं इसके नीचे और सीपीओ एवं इसके नीचे रैंक वाले सेलर की सेवानिवृत्ति आयु 52 साल है।

    इंडियन एयरफोर्स में सेवानिवृत्ति आयु

    इंडियन एयरफोर्स में एयरचीफ मार्शल की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल है, एयर मार्शल की 60 साल, एयर वाइस मार्शल की 58 साल, एयर कोमोडोर-फ्लाइंग ब्रांच की 56 साल और ग्रुप कैप्टन (सेलेक्ट) फ्लाइंग ब्रांच की सेवानिवृत्ति आयु 54 साल है।

    रिटायरमेंट की उम्र हो एक – दिल्ली उच्च न्यायालय

    बता दें कि इसी साल 31 जनवरी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी देव शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया था। जिसमें कहा गया था कि गृह मंत्रालय चार माह में तय करे कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सभी रैंकों में सेवानिवृत्ति की उम्र समान हो। अभी तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी, सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ तथा सशस्त्र सीमा बल एसएसबी में कमांडेंट से नीचे के पदों पर जवान 57 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं।
    डीआईजी और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष होती है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और असम राइफल्स में सभी रैंक 60 वर्ष की उम्र पूरी करके रिटायर होते हैं।

    #Online news Government worker Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमद्रास हाईकोर्ट ने कहा, फर्जी खबरों से हो रहे नुकसान की जिम्मेदारी से बच नहीं सकतीं सोशल मीडिया कंपनी
    Next Article ह्यूस्टन हुआ मोदीमय, उर्जा के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच समझौता, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.