Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»अब CBSE छात्रों की डिटेल सुधारने की प्रक्रिया हुई आसान, आवेदन हुए शुरू…
    शिक्षा

    अब CBSE छात्रों की डिटेल सुधारने की प्रक्रिया हुई आसान, आवेदन हुए शुरू…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की डिटेल सुधारने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया है कि छात्रों की सही जानकारी समय पर दर्ज की जाए, ताकि रिजल्ट आने के बाद सुधार की नौबत न आए।

    बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 9 से 12 तक छात्रों की जानकारी की जांच और पुष्टि के लिए कई अवसर दिए जाते हैं। इसके बावजूद हर साल बड़ी संख्या में करेक्शन के लिए आवेदन आते हैं, जिससे प्रक्रिया लंबी हो जाती है। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्र का नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का नाम प्रवेश फॉर्म, छात्र पंजिका, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और पंजीकरण दस्तावेजों में एक जैसा दर्ज हो। इसकी पुष्टि अभिभावकों से कराई जाएगी। अगर पंजीकरण के बाद गलती पाई जाती है, तो उसे करेक्शन विंडो में सुधारा जा सकता है।

    CBSE ने जोर दिया है कि स्कूलों के रिकॉर्ड में छात्रों की जानकारी 100 प्रतिशत सही होनी चाहिए। करेक्शन के लिए आवेदन करते समय सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र एक साथ और सही रूप में भेजे जाएं। यदि आवेदन अधूरा होगा या दस्तावेज अस्पष्ट होंगे तो उन्हें खारिज कर दिया जाएगा।

    बोर्ड के अनुसार, गलत दस्तावेज, अधूरी जानकारी, पुराने स्कूलों के प्रमाणपत्र की कमी और धुंधली प्रतियां प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। कई छात्र सीधे बोर्ड को आवेदन या लीगल नोटिस भेजते हैं, जिससे मामला और जटिल हो जाता है।

    इसके साथ ही CBSE ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आवेदन बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। अंतिम तिथि 30 सितंबर है। देर से आवेदन करने वालों को 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। सामान्य शुल्क 320 रुपये रखा गया है, जबकि लेट फीस के साथ कुल 2000 रुपये जमा करने होंगे।

    वे छात्र जिनका 2025 की परीक्षा में “एसेंशियल रिपीट” आया हो, कंपार्टमेंट में हों या परफॉर्मेंस सुधारना चाहते हों, वे भी इस प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

    Cbse CBSE 10th Exam CBSE 12th Exam CBSE Application CBSE Board Exam 2026 CBSE Correction CBSE Private Candidate CBSE Registration Education news Student Details Correction
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में “स्वच्छता ही सेवा 2025” की तैयारी तेज, डॉ किरण कुमारी ने की बैठक
    Next Article BREAKING : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ का ईनामी मनोज समेत 10 नक्सली ढेर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    ट्रेंडिंग

    रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल

    May 29, 2026
    झारखंड

    कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

    May 28, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.