Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अब बच्चे पकड़ाते है गाड़ी चलाते, तो भरना होगा 25 हजार का चालान और अभिभावक को तीन वर्ष की सजा, पढ़े पूरी रिपोर्ट…
    जोहार ब्रेकिंग

    अब बच्चे पकड़ाते है गाड़ी चलाते, तो भरना होगा 25 हजार का चालान और अभिभावक को तीन वर्ष की सजा, पढ़े पूरी रिपोर्ट…

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। मोटर व्हीकल संशोधन बिल 2019 पास होने के बाद से ट्रैफिक नियम काफी सख्त हो गया है। नियम के तहत अब बच्चे सड़कों पर वाहन चलाते पकड़े जाते है, तो 25 हजार का जुर्माना भरना होगा। यह जुर्माना की राशि अभिभावक के जेब पर अब भारी पड़ने वाली है। अगर, अभिभावक सोचते है कि पैसा देने के बाद सुरक्षित हो गए, तो संभल जाये। नए नियम के तहत नाबालिग को वाहन देने के जुर्म में अभिभावक को भी तीन वर्ष की सजा होने वाली है। इतना ही नहीं, बच्चे का ड्राइविंग लाइसेंस 25 वर्ष की उम्र तक नहीं बना पायेंगे। अगर नाबालिग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उसके पेरेंट्स या वाहन के मालिक को भी जिम्मेदार माना जाएगा। अब अभिभावक या वाहन मालिक यह बोलकर नहीं बच पाएंगे कि उनकी जानकारी में नहीं था। नाबालिग पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मुकदमा चलेगा और वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा।
    इधर, ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि आम लोगों को नए नियम का पालन करना है। अन्यथा,जुर्माना राशि भरने के लिए तैयार रहे। रांची ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पदाधिकारी और जवानों को दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके है।

    शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना

    शराब पीकर ड्राइविंग करने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं इमजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पीसीआर का रास्ता रोकना भी भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना ठोका जा सकता है। संशोधित विधेयक में 18 साल से कम उम्र में बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने, रैश ड्राइविंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड में गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माने का प्रावधान है। बिल के प्रावधानों को 18 राज्यों के परिवहन मंत्रियों की सिफारिशों पर तैयार किया गया है।

    बिना हेलमेट पकड़े जाने पर लाइसेंस सस्पेंड

    ओवरस्पीडिंग पर 1,000 से 2,000 रुपये और बिना बीमा पॉलिसी गाड़ी चलाने पर 2,000 रुपए जुर्माना लगाया जा सकेगा। वहीं बिना हेलमेट पकड़े जाने पर तीन महीने तक लाइसेंस रद्द किया जायेगा। यदि कोई ट्रैफिक नियम तोड़ता हुआ पकड़ा गया तो 500 रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। इतना ही नहीं यदि कोई अधिकारियों का आदेश नहीं मानेगा तो फिर 500 रुपये की जगह दो हजार रुपए तक का जुर्माना देना पड़ेगा।

    Latest news ranchi traffic rules
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब ई-टिकट खरीदना पड़ेगा महंगा, आईआरसीटीसी एक सितंबर से लगाएगा सेवा शुल्क
    Next Article आज 01 सितंबर का राशिफलर : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.