Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अब हर शाम 6 से 8 बजे तक लगेगा जनता दरबार : तेज प्रताप यादव
    ट्रेंडिंग

    अब हर शाम 6 से 8 बजे तक लगेगा जनता दरबार : तेज प्रताप यादव

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व नेता और हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने आवास पर हर शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक जनता दरबार लगाने की घोषणा की है। यह जनता दरबार 30 जून से पटना के 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित उनके आवास पर शुरू होगा। इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता से सीधे जुड़ने की उनकी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

    पोस्ट कर दी जानकारी

    तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान, आपके बीच, आपकी आवाज़ बनने के लिए तत्पर। आइए, साथ मिलकर रचें बिहार का नया अध्याय। सदैव आपके साथ, सदैव बिहार के साथ।” उन्होंने हाल ही में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वे लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनते नजर आए। उस समय उन्होंने कहा था, “बैठकों का दौर जारी है, जनता का प्यार अगर साथ है तो हर हालात और कठिनाइयों का सामना पूरी हिम्मत से करने की एक अलग शक्ति मिलती।”

    जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान,आपके बीच, आपकी आवाज़ बनने के लिए तत्पर,
    आइए साथ मिलकर रचें बिहार का नया अध्याय,सदैव आपके साथ ,सदैव बिहार के साथ..

    सोमवार दिनांक 30 जून से 26 एम स्ट्रेड रोड स्थित मेरे आवास से जनता दरबार शाम 6 से 8 बजे तक होगी। #TejPratapYadav #Bihar… pic.twitter.com/3ATbWVs80x

    — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 26, 2025

    RJD से निष्कासन और विवाद

    तेज प्रताप यादव का नाम हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया था, जब अनुष्का यादव नाम की एक युवती के साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस घटना के बाद उनके पिता और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उनपर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। हालांकि, तेज प्रताप ने दावा किया था कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था और वायरल तस्वीर को किसी ने एडिट किया था।

    चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी

    हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में तेज प्रताप ने स्पष्ट किया कि वे इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, “मैं जल्द ही जनता के बीच जाऊंगा और मेरे साथ जो कुछ भी विवाद हुआ, उसका न्याय जनता ही करेगी। जनता ने मुझमें कुछ गुण जरूर देखे होंगे, तभी मुझे चुना था।” हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि तेज प्रताप किस पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।

    जनता दरबार से नई शुरुआत

    तेज प्रताप का जनता दरबार का ऐलान उनकी जनता से सीधे जुड़ने की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह कदम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना यह है कि तेज प्रताप यादव इस जनता दरबार के जरिए कितना जन समर्थन हासिल कर पाते हैं और आगामी चुनाव में उनकी क्या भूमिका होगी।

    Also Read : ACB ने कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    26 M Strand Road 26 एम स्ट्रैंड रोड Assembly Elections 2025 Bihar Assembly Elections Bihar news Bihar Politics Election Strategy Hasanpur MLA Janata Darbar Lalu Prasad Yadav patna Political Announcement Public Interaction Rashtriya Janata Dal Rjd Tej Pratap Yadav Tejashwi Yadav आरजेडी चुनावी रणनीति. जनता दरबार जनता से संवाद तेज प्रताप यादव तेजस्वी यादव पटना बिहार न्यूज बिहार राजनीति बिहार विधानसभा चुनाव राजनीतिक ऐलान राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव विधानसभा चुनाव 2025 हसनपुर विधायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुएं के बाहर मिली युवक की चप्पल, अंदर झांका तो घरवालों के उड़े होश
    Next Article एयरपोर्ट पर हैवा’नियत, शख्स ने बच्चे को जमीन पर प’टका, कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रहा मासूम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.