Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अब अपराधी गैंग भी उतरा लापता अंश-अंशिका की खोज में, सूचना देने वाले को गिरोह देगा 2 लाख
    क्राइम

    अब अपराधी गैंग भी उतरा लापता अंश-अंशिका की खोज में, सूचना देने वाले को गिरोह देगा 2 लाख

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका के बारे में जानकारी देने वाले को राहुल सिंह गैंग की ओर से दो लाख का इनाम दिया जाएगा। इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया है। आजाद सरकार के नाम से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि… रांची में लापता हुए दो मासूम भाई-बहन की तलाश में लोग हर संभव सहयोग करें। संगठन ने लोगों से बच्चों की तस्वीरें अधिक से अधिक साझा करने, अपने आसपास सतर्क नजर रखने और किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन व संगठन को सूचित करने का आग्रह किया है। सूचना देने वाले को गैंग की तरफ दो लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    मालूम हो कि 2 जनवरी 2026 को धुर्वा क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी खटाल से 5 वर्षीय अंश कुमार और 4 वर्षीय अंशिका कुमारी बिस्किट खरीदने के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल है।

    17 हजार थाना अलर्ट पर

    सूत्रों के अनुसार बच्चों की तलाश के लिए देशभर के लगभग 17 हजार थानों को अलर्ट किया गया है। पुलिस संभावित सभी ठिकानों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

    Also Read : लापता अंश–अंशिका को लेकर एडीजी ने की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    Ansh Kumar Anshika Kumari Appeal Azad government Breaking news brother and sister missing Dhurwa police station area Mausibadi Khatal missing children police alert Rahul Singh gang ranchi Ranchi Breaking News ranchi news social media appeal suspected child abduction अपील अंश कुमार अंशिका कुमारी आज़ाद सरकार धुर्वा थाना क्षेत्र पुलिस अलर्ट बाल अपहरण आशंका ब्रेकिंग न्यूज भाई-बहन लापता मौसीबाड़ी खटाल रांची रांची न्यूज रांची ब्रेकिंग न्यूज राहुल सिंह गैंग लापता बच्चे सोशल मीडिया अपील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 13 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, 12 जिलों में येलो अलर्ट

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.