Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लापता अंश–अंशिका को लेकर एडीजी ने की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    लापता अंश–अंशिका को लेकर एडीजी ने की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो नाबालिग बच्चों अंश कुमार और अंशिका कुमारी की बरामदगी को लेकर रांची पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को रांची एसएसपी के गोपनीय कार्यालय में इस मामले की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    यह बैठक CID के एडीजी सह रांची के जोनल आईजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसएसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सहित विशेष जांच टीम के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

    समीक्षा बैठक के दौरान धुर्वा थाना कांड संख्या 01/26 के तहत दर्ज मामले में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही लापता बच्चों की खोज और सुरक्षित बरामदगी को लेकर आगे की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। एडीजी मनोज कौशिक ने विशेष टीम को कई अहम बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और खोज अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

    इसी क्रम में सोमवार को ही एसएसपी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों और बाल अधिकार से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा संचालित “बचपन बचाओ आंदोलन”, एवीए फाउंडेशन के स्टेट को-ऑर्डिनेटर ब्रजेश मिश्रा, चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट राहुल मेहता, छोटानागपुर सांस्कृतिक संगठन की सच्ची कुमारी सहित कई अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

    बैठक में देशभर के 20 राज्यों के 439 जिलों में सक्रिय एनजीओ कार्यकर्ताओं और चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्टों के साथ मिलकर बच्चों की खोज के लिए पैन इंडिया स्तर पर अभियान चलाने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी संगठनों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर रांची पुलिस को सहयोग देने और लापता बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी में मदद करने की अपील की गई।

    एडीजी का कहना है कि बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जांच व खोज अभियान लगातार जारी है।

    Also Read : झामुमो के संगठन विस्तार को लेकर बड़ी बैठक, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए दिशा-निर्देश

    ADG held a high-level meeting regarding the missing Ansh-Anshika gave strict instructions to the officials अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश लापता अंश–अंशिका को लेकर एडीजी ने की हाई लेवल मीटिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो के संगठन विस्तार को लेकर बड़ी बैठक, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए दिशा-निर्देश
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 13 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.