Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अब साइबर अपराधियों से निपटेंगे कमांडो, जानें क्या है तैयारी
    क्राइम

    अब साइबर अपराधियों से निपटेंगे कमांडो, जानें क्या है तैयारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024Updated:December 31, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार: बिहार में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई हैं. इस दिशा में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) में एक विशेष साइबर सेल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई हैं. इसमें आईजी, डीआईजी, एसपी, डीएसपी के साथ-साथ पुलिस बल के अन्य अधिकारी, इंस्पेक्टर और दारोगा की तैनाती की जाएगी. पटना कोतवाली थाने के पास साइबर सेंटर बनाने की योजना हैं, जिसे सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया हैं. इसके अलावा, राजधानी पटना में चार नए साइबर थाने खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया हैं.

    साइबर अपराध के हॉट स्पॉट बने पांच जिले

    एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार के पांच जिले – पटना, शेखपुरा, नालंदा, नवादा और जमुई – साइबर अपराध के हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किए गए हैं. इन जिलों में साइबर अपराधों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और साइबर अनुसंधान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला का गठन किया जाएगा, ताकि इन मामलों की जांच प्रभावी तरीके से की जा सके.

    इसके अलावा, पटना में एक हाइटेक कॉल सेंटर और ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जो 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध कराएगा. यह केंद्र बिहार के वर्तमान 1930 कॉल सेंटर के अतिरिक्त होगा.

    साइबर कमांडो और बैंक अधिकारी की तैनाती

    साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर कमांडो की भी तैनाती की जाएगी. इसके लिए आईटी और तकनीकी क्षेत्र में डिग्री धारक 176 पुलिस अधिकारियों का चयन विशेष परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. चयनित अधिकारियों को आईआईटी और एनआईटी से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होगा.

    इसके अलावा, साइबर सेंटर में वित्तीय धोखाधड़ी मामलों से निपटने के लिए एक बैंक अधिकारी की 24 घंटे तैनाती होगी. इस सेल की जिम्मेदारी राज्य सरकार के महत्वपूर्ण विभागों की डाटा सुरक्षा भी होगी.

    साइबर अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

    आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि राज्य के सभी 44 पुलिस जिलों में साइबर थाना कार्यरत हैं और इन सभी थानों से संबंधित मामलों के लिए राज्य स्तर की नोडल इकाई के रूप में ईओयू काम कर रही हैं.

    इस साल अब तक 301 डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आए हैं, जिनमें लगभग 10 करोड़ रुपये का गबन हुआ. हालांकि, अब तक 1.6 करोड़ रुपये की राशि को होल्ड करने में सफलता मिली हैं.

    बिहार सरकार ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए जो कदम उठाए हैं, उससे राज्य में इन अपराधों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और लोगों को सुरक्षा का एहसास होगा.

    Also Read : शिक्षक की घिनौनी हरकत: छात्रा को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, फिर पिलाया जहर

    cyber cell Cyber Commandos cyber crime Cyber Crime Prevention Cyber Police Stations Digital Arrests Economic Offences Unit Financial Fraud Forensic Laboratory High-Tech Call Center IT Officers patna police Security state government आईटी अधिकारी आर्थिक अपराध इकाई डिजिटल अरेस्ट पटना पुलिस बिहार राज्य सरकार वित्तीय धोखाधड़ी विधि विज्ञान प्रयोगशाला साइबर अपराध साइबर अपराध निवारणBihar साइबर कमांडो साइबर थाने साइबर सेल सुरक्षा हाइटेक कॉल सेंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की यह कंप्लेन, जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन
    Next Article साल के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा टूटा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : कोकर में ‘अखबार-ए-मशरीक’ के दफ्तर पर ED का छापा, सदर थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

    September 7, 2026
    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा अनियमितता केस में एल खियांग्ते को झटका, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत

    September 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL पेपर लीक : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता सवालों के घेरे में, बाबूलाल बोले- कार्रवाई से क्यों हिचक रही सरकार?”

    September 7, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026

    150 साल बाद फिर ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम, राष्ट्रगीत से राष्ट्रवाद तक क्यों छिड़ी जंग

    September 7, 2026

    एसआईआर पूरी तरह स्कैम है, एक भी योग्य वोटर नाम कटना आयोग पर कलंक जैसाः एसवाई कुरैशी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.