Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»70 साल के बुजुर्ग अब इलाज का टेंशन जाएं भूल, इस एक कार्ड से 5 लाख की मेडिकल सुविधा फुल
    जोहार ब्रेकिंग

    70 साल के बुजुर्ग अब इलाज का टेंशन जाएं भूल, इस एक कार्ड से 5 लाख की मेडिकल सुविधा फुल

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड( Ayushman Vaya Vandana Card) बनाने की शुरुआत हो गई है. इस योजना का लाभ 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को मिलेगा. इसके तहत झारखंड में 3,84,518 परिवारों के 5,66,246 बुजुर्ग नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किया जाएगा. इस कार्ड के तहत बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें उपचार को लेकर कोई वित्तीय चिंता नहीं रहेगी.

    सवा 6 करोड़ बुजुर्गों को मिलेगा लाभ

    इस योजना के तहत देशभर में कुल छह करोड़ 28 हजार पांच सौ छियासी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा, जबकि झारखंड में 8,64,437 परिवारों में 11,54,024 बुजुर्ग नागरिकों के लिए कार्ड बनाए जाएंगे. इन परिवारों में से 4,79,919 परिवारों के लाभार्थियों के लिए पहले से आयुष्मान योजना के कार्ड जारी किए जा चुके हैं.

    झारखंड में बनना शुरू हुआ कार्ड, जानें क्या है प्रक्रिया

    वय वंदना कार्ड बनाने के लिए बुजुर्गों को केवल आधार कार्ड की जरूरत है. उन्हें अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या प्रज्ञा केंद्र पर जाकर कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध है. 70 साल और उससे अधिक आयु वाले बुजुर्ग ऑनलाइन भी अपना कार्ड बनवा सकते हैं.

    सरकारी कर्मचारियों के लिए भी विकल्प

    जो बुजुर्ग केंद्र या राज्य सरकार से रिटायर हुए हैं और पहले से किसी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें वय वंदना कार्ड और वर्तमान स्वास्थ्य योजना में से एक विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा.

    इन बीमारियों में मिलेगी सुविधा

    वय वंदना कार्ड से जुड़े बुजुर्गों को अनेक प्रमुख चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जैसे की कोरोनरी एंजियोप्लास्टी, कूल्हे और घुटने की सर्जरी, पित्ताशय की सर्जरी, मोतियाबिंद ऑपरेशन, प्रोस्टेट सर्जरी, स्ट्रोक, हर्निया, हेमोडायलिसिस, और कार्डियक पेसमेकर जैसी जटिल चिकित्सा प्रक्रियाएं.

    झारखंड में निबंधित अस्पताल

    इस योजना के तहत झारखंड में 566 सरकारी और सार्वजनिक अस्पताल तथा 240 निजी अस्पताल निबंधित हैं, जहां वरिष्ठ नागरिक इलाज करा सकते हैं. झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक, अबु इमरान ने कहा कि इस योजना के लागू होने से बुजुर्गों के इलाज के लिए परिवारों को आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी. पहले जहां वरिष्ठ नागरिकों के उपचार पर लाखों रुपये खर्च होते थे, अब उन्हें पांच लाख रुपये का अलग से स्वास्थ्य कवर मिलेगा.

    Also Read: निशिकांत दुबे का बयान झारखंड में NRC लागू करेंगे, घुसपैठियों को बोरे में बंद कर के बाहर करेंगे

    5 लाख रुपये 70 years 70 साल Arogya Society Ayushman Bharat Ayushman Vaya Vandana Card Cardiac Pacemaker Coronary Angioplasty Financial Relief Financial Worries government employee Health Card Health Insurance Hernia jharkhand Jharkhand Hospital medical facility medical procedure medical services Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana Rs 5 Lakh Senior Citizen Surgery treatment आयुष्मान भारत आयुष्मान वय वंदना कार्ड आरोग्य सोसाइटी आर्थिक राहत इलाज कार्डियक पेसमेकर कोरोनरी एंजियोप्लास्टी चिकित्सा प्रक्रिया चिकित्सा सेवाएं झारखंड झारखंड अस्पताल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना बुजुर्ग नागरिक मेडिकल सुविधा वित्तीय चिंता सरकारी कर्मचारी सर्जरी स्वास्थ्य कार्ड स्वास्थ्य बीमा हर्निया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव के बाद राज्य में मंदिरों पर हमले बढ़े, बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही सरकार: निशिकांत दुबे
    Next Article एड्स के चंगुल में बिहार का यह इलाका, रेड लाइट एरिया बड़ी चुनौती

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.