Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»लट्ठमार होली में भटक गए रास्ता तो भी No Tension, प्रशासन ने किया तगड़ा जुगाड़
    देश

    लट्ठमार होली में भटक गए रास्ता तो भी No Tension, प्रशासन ने किया तगड़ा जुगाड़

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2025Updated:March 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लट्ठमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mathura (UP) : मथुरा की लट्ठमार होली, जो न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है. इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक बरसाना और नंदगांव में होली का हिस्सा बनने पहुंचते हैं. लेकिन अक्सर पार्किंग स्थलों से भटकने के कारण उन्हें रास्ता ढूंढने में परेशानी होती है. इसे ध्यान में रखते हुए, मथुरा पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत श्रद्धालुओं के लिए QR कोड बनाए गए हैं.

    इन QR कोड्स को प्रमुख मार्गों और स्थानों पर लगाया जाएगा. जब श्रद्धालु इन कोड्स को अपने मोबाइल से स्कैन करेंगे, तो उनके सामने बरसाना का नक्शा खुल जाएगा, जिससे वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. इस नक्शे में पार्किंग स्थल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी शामिल होगी, ताकि श्रद्धालु बिना किसी दिक्कत के यात्रा कर सकें. मथुरा पुलिस की इस पहल को कस्बे के लोगों ने सराहा है और इसे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी मदद के रूप में देखा है.

    वृद्ध और गर्भवती महिलाओं को न आने की सलाह

    इसी बीच, जिला प्रशासन ने 7 मार्च को लड्डू होली और 8 मार्च को लट्ठमार होली देखने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी की है. प्रशासन ने विशेष अपील की है कि वृद्ध, छोटे बच्चे, शारीरिक रूप से अक्षम लोग, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग और गर्भवती महिलाएं इस बार होली में शामिल न हों.

    साथ ही, श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी गाड़ियों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और फिर लाडली जी मंदिर में राधाजी के दर्शन करने आएं, ताकि होली के आयोजन में कोई व्यवधान न आए. इस पहल और गाइडलाइंस से मथुरा में लट्ठमार होली का आयोजन और भी सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा.

    Also Read : देवघर पुलिस पर लगा इल्जाम निकला झूठा… जानें मामला

    assistance Barsana devotees Dharmshala Guest House initiative Key Locations Lathmar Holi Map mathura Mathura Police Nandgaon parking spaces People of Mathura QR code QR कोड Routes Tourists travel गेस्ट हाउस धर्मशाला नक्शा नंदगांव पर्यटक पहल पार्किंग स्थल प्रमुख स्थान बरसाना मथुरा मथुरा के लोग मथुरा पुलिस मार्ग यात्रा लट्ठमार होली श्रद्धालु सहायता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरणवीर को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, फिर से चालू कर सकत हैं शो
    Next Article ऑस्कर के इतिहास में पहली बार होस्ट ने बोली हिंदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.