Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर पुलिस पर लगा इल्जाम निकला झूठा… जानें मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस पर लगा इल्जाम निकला झूठा… जानें मामला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 3, 2025Updated:March 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इल्जाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : मोहन सिंह की मां को बाइक पर पीछे से खींचने और मारने का पुलिस पर इल्जाम झूठा निकला। स्थानीय कुछ छुटभइया नेताओं के बहकावे में आकर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर गलत इल्जाम लगाया गया था। यही नहीं पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट तक की गयी। कई पुलिस वाले चोटिल भी हो गये। देवघर के जसीडीस थाना क्षेत्र के मानिकपुर के रहने वाले मोहन सिंह ने पुलिस पर संगीन इल्जाम लगाया। बीते रविवार यानी दो मार्च को शाम करीब चार बजे वह अपनी मां रेणु देवी को अपनी बाइक पर लेकर मानिकपुर से सारवां जा रहा था। हथगढ़ पुल के पास पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि चेकिंग के दरम्यान ही पुलिस वालों ने बाइक पर सवार रेणु देवी को खींचा और मारा, जिसके चलते वह बाइक से गिर गई और उनकी मौत हो गयी। वहीं, कुछ स्थानीय नेताओं के बयानबाजी के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और रेणु देवी की डेड बॉडी के साथ NH-114A को जाम कर दिया। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

    पुलिस पर लगे गंभीर इल्जाम के बाद SP अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर पूरे मामले की तफ्तीश की गयी। जांच में जो बातें छन कर सामने आयी, वह सभी को चौंका गयी। दो मार्च को हथगढ़ पुल स्थित चेकिंग स्थल पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने खुलासा किया कि वहां कोई घटना घटी ही नहीं थी। सारवां जाने के क्रम में मोहन सिंह की मां रेणु देवी मेधा सदन हॉस्पिटल के पास बाइक से गिर गयी थी। जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से मेधा सदन हॉस्पिटल में ही ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थानीय नेताओं और कुछ लोगों के बहकावे में आकर मोहन सिंह के द्वारा अपनी मां की डेड बॉडी के साथ चेकिंग पॉइंट पर पहुंच कर बवाल किया गया। तफ्तीश में पता चला कि वाहन चेकिंग स्थल और दुर्घटना स्थल के बीच की दूरी करीब 500 से 700 मीटर है। चेकिंग पॉइंट पर किसी तरह की कोई घटना घटी ही नहीं। यह सब पुलिस की छवि धूमिल करने की साजिश है। सभी उपद्रवियों की तस्वीरें हासिल कर ली गयी है। पुलिस सभी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।

    Also Read : ट्रैक्टर और टोटो की जोरदार टक्कर, दो की मौ’त

    The allegation made by Devghar police turned out to be false... know the matter देवघर पुलिस लगा इल्जाम निकला झूठा... जानें मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश सरकार ने पेश किया 3.17 लाख करोड़ का बजट
    Next Article दलमा में फिर नज़र आया बाघ, सामने आई तस्वीर…

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026
    क्राइम

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.