Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»NMDC स्टील में अप्रेंटिस भर्ती, जनवरी 2026 में वॉक-इन इंटरव्यू
    शिक्षा

    NMDC स्टील में अप्रेंटिस भर्ती, जनवरी 2026 में वॉक-इन इंटरव्यू

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2025Updated:December 29, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भर्ती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 100 पदों पर आईटीआई पास उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होकर आवेदन कर सकते हैं।

    यह भर्ती छत्तीसगढ़ के नगरनार स्थित 3.0 एमटीपीए स्टील प्लांट के लिए की जा रही है। इसमें CO/PA के 40 पद, वेल्डर के 20 पद, फिटर (मैकेनिकल) के 20 पद और इलेक्ट्रिशियन के 20 पद शामिल हैं।

    वॉक-इन इंटरव्यू की तिथियां अलग-अलग तय की गई हैं। CO/PA के लिए 12 जनवरी, वेल्डर के लिए 13 जनवरी, फिटर (मैकेनिकल) के लिए 14 जनवरी और इलेक्ट्रिशियन के लिए 15 जनवरी 2026 को इंटरव्यू होंगे। सभी पदों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे रखा गया है।

    शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाण पत्र होना जरूरी है। CO/PA और वेल्डर के लिए एक वर्षीय तथा फिटर और इलेक्ट्रिशियन के लिए दो वर्षीय आईटीआई कोर्स अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार का राष्ट्रीय शिक्षुता पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है।

    कंपनी ने बताया कि जो अभ्यर्थी पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

    वॉक-इन इंटरव्यू एचआरडी सेंटर, स्टूडियो अपार्टमेंट, चोकावाड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन अपना रिज्यूमे, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

    कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी भी स्तर पर दी गई जानकारी गलत पाई जाती है या योग्यता मानदंड पूरे नहीं होते हैं, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

     

    Walk-in interviews in January 2026 for apprentice recruitment at NMDC Steel.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपीयू में दैनिक क्लास रिपोर्टिंग अनिवार्य, छात्र उपस्थिति घटने पर सख्ती
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे बोकारो, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची का छात्र आंदोलन—सिर्फ एक परीक्षा का विवाद या वर्षों से जमा होता आक्रोश?

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.