Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, बोले- कार्यकर्ता बन करूंगा काम
    जोहार ब्रेकिंग

    नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, बोले- कार्यकर्ता बन करूंगा काम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निशांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। वीर चंद्र पटेल रोड स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वह जदयू के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज से वह पार्टी के सदस्य बन चुके हैं और एक कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में यह उनकी शुरुआत है और अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना है, इसके लिए उन्हें जनता का आशीर्वाद चाहिए। निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने बिहार की जनता के लिए जो काम किया है, उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता का राज्यसभा जाने का निर्णय उनका निजी फैसला है।

    #LIVE: जद(यू) प्रदेश कार्यालय से श्री निशांत कुमार जी का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम। #NitishKumar #NishantKumar https://t.co/7Sr7vW7fPf

    — Janata Dal (United) (@Jduonline) March 8, 2026

    सुबह से जुटने लगे थे कार्यकर्ता

    निशांत कुमार की सदस्यता को लेकर जदयू कार्यालय में सुबह से ही चहल पहल रही। राज्य के अलग अलग जिलों से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पटना पहुंचे थे। नालंदा, मोकामा और बाढ़ क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। कई कार्यकर्ता घोड़ा और हाथी लेकर जदयू कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा निशांत कुमार के समर्थन में नारे लगाए। भीड़ को देखते हुए जदयू कार्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। कई कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी को नया नेतृत्व मिल रहा है।

    पूरे बिहार का दौरा करेंगे

    जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

    Also Read : पाकुड़-दुमका सीमा पर बालू लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी

    Nitish Kumar's son Nishant joins JDU says he will work as a worker नीतीश कुमार के बेचे निशांत JDU में हुए शामिल नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल बोले- कार्यकर्ता बन करूंगा काम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब जमशेदपुर में राखा माइंस स्टेशन पर भी रुकेगी उत्कल एक्सप्रेस, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
    Next Article सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी पहल, पलामू में लागू हुई कैशलेस ट्रीटमेंट योजना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.