Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 28, 2026Updated:July 28, 2026No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ₹1 करोड़ के इनामी नक्सली मिशिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ मोछू, सौरभ उर्फ गौरव तथा दो ग्रामीणों को भी गिरिडीह-धनबाद सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया गया है. सभी से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.

    मिशिर बेसरा लंबे समय से झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों का प्रमुख संचालक माना जाता रहा है. वह कई वर्षों से सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था. उसके खिलाफ हत्या, सुरक्षाबलों पर हमले, लेवी वसूली, विस्फोट और अन्य नक्सली घटनाओं के कई मामले दर्ज हैं. केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों ने उसके सिर पर कुल ₹1 करोड़ का इनाम घोषित कर रखा था.

    सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मिशिर बेसरा का प्रभाव खासकर कोल्हान, सारंडा और पारसनाथ क्षेत्र तक फैला हुआ था. वह संगठन की रणनीति बनाने और अलग-अलग राज्यों में माओवादी नेटवर्क के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. हाल के महीनों में उसके कई सहयोगियों के आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी के बाद उसका नेटवर्क कमजोर पड़ने लगा था.

    गिरफ्तार किए गए मोछू और सौरभ उर्फ गौरव को भी माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. वहीं, उसके साथ पकड़े गए दो ग्रामीणों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संगठन से क्या संबंध था और वे किस तरह की सहायता उपलब्ध करा रहे थे.

    सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मिशिर बेसरा की गिरफ्तारी झारखंड में माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका साबित होगी. उससे पूछताछ के दौरान संगठन के शीर्ष नेतृत्व, हथियारों के नेटवर्क, लेवी तंत्र और अन्य सक्रिय नक्सलियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है. पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है.

    Read Also : ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    माओवादी मिशिर बेसरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR
    Next Article CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    क्राइम

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.