Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»बिहार»नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह
    बिहार

    नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: जेडीयू ने सभी अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए 164 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर सरकार बनाने का भी दावा पेश किया है. कल शाम 4 बजे ही शपथ ग्रहण समारोह होगा. राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि- ‘हमारे पार्टी के एमपी एमएलए के विचार विमर्श से ये इच्छा हुई है कि हम लोगों को NDA छोड़ देना चाहिए. इसलिए हमने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया’

    सरकार का दावा पेश करने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे पास सात पार्टियों का समर्थन है. इसमें 164 विधायक शामिल हैं. हम लोग मिलकर काम करेंगे और बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. इसी के साथ नीतीश कुमार ने बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ”हमारे पार्टी के नेताओं ने मिलकर यह फैसला लिया है कि हम उनसे अलग हो जाएं. यह पार्टी का फैसला है. हमारा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्टैंड एक है.” हालांकि, शपथग्रहण के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि, जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा. लेकिन ये कब होगा, अभी यह स्पष्ट नहीं. राज्यपाल जो भी तारीख तय करेंगे, उस दिन ये समारोह किया जाएगा.

    तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार की जनता ने विपक्ष को संदेश दे दिया है कि जो मजबूती से जनता के सवालों के लिए लड़ता है, उसका साथ दिया जाता है. उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ने के लिए नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया. तेजस्वी ने कहा है कि ”बीजेपी ने साजिश के तहत पार्टी को खत्म करने का प्रयास किया था. पंजाब में अकाली के साथ भी ऐसा ही किया गया.”

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जनता विकल्प चाहती है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, प्रधानमंत्री के सामने इसकी मांग की गई थी. देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त है. हमें देश के संविधान को बचाना है. इतना ही नहीं, तेजस्वी ने आरोप लगाया कि देश के माहौल को खराब किया जा रहा है. उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ भी की. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने निडर होकर निर्णय लिया है.

    साथ ही, आरजे़ी नेता तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार और बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि ”बीजेपी का एक ही काम कर रही है, जिसे डराना है डराओ और जिसे खरीदना है खरीदो. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि हमा क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त कर देंगे मतलब विपक्ष को समाप्त करेंगे.”

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलकाता पुलिस ED डिप्टी डायरेक्टर सुबोध कुमार से नहीं कर पायी पूछताछ, ओड़िशा से बैरंग लौटना पड़ा
    Next Article झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    कोडरमा

    तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    June 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू, शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत

    June 18, 2026

    ACB भी अब भ्रष्ट पुलिस अफसरों को दबोचने में विफल, दर्ज एफआईआर अब होगा बंद या फिर…

    June 18, 2026

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.