Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 17, 2026Updated:June 18, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज 18 घंटे के भीतर रांची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय परिसर में दो युवकों ने पेट्रोल बम जैसी ज्वलनशील वस्तु फेंकी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। हमले के तुरंत बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।

    SSP के निर्देश पर बनी थी SIT

    घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के SSP राकेश रंजन के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल की पहचान की गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने पहले घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की और फिर दोनों आरोपियों को रांची छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

    घटनास्थल से मिले कांच की बोतलों के टुकड़े

    पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कांच की दो टूटी बोतलों के टुकड़े और धागा बरामद किया गया है। हालांकि जांच एजेंसियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस्तेमाल की गई वस्तु पूरी तरह पेट्रोल बम थी या कोई अन्य ज्वलनशील सामग्री। SSP राकेश रंजन ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ते ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

    सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

    रांची सिटी के डीएसपी के.वी. रमन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने वाले दो लोग थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने किसी निजी टैक्सी या अन्य वाहन का इस्तेमाल किया था या नहीं।

    राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं

    घटना के बाद राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे गंभीर सुरक्षा चुनौती बताते हुए RSS कार्यालय के पास स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने घटना के समय और इसके संभावित कारणों की भी जांच की मांग की है।

    जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

    पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले के पीछे केवल दो आरोपी थे या किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका भी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

    Also Read : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता BREAKING: Major breakthrough for Ranchi Police in petrol bomb case; both accused arrested within 18 hours.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट
    Next Article ACB भी अब भ्रष्ट पुलिस अफसरों को दबोचने में विफल, दर्ज एफआईआर अब होगा बंद या फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.