झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

रांची : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने किया। जबकि मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर झंडातोलन किया गया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने कहा कि युवा कांग्रेस, कांग्रेस की रीड़ है। युवा कांग्रेस का गठन युवाओं को मंच प्रदान करके लिए किया गया है। ताकि युवा अपनी समस्याओं को पार्टी स्तर पर रख सके। युवा कांग्रेस युवाओं को मुख्यधारा में लाने का काम करती है और अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए उन्हें प्रेरणा देती है। युवा एक ऐसी शक्ति है, जो देश की राजनीति को बदलने में सक्षम है।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज जी ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को युवाओं के हित के लिए कार्य करना चाहिए और उनके प्रति के लिए हमेंशा संघर्षरत रहना चाहिए। युवा कांग्रेस राज्य में एक अलग पहचान बनाने का संकल्प आज लेती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भगत कुलदीप रवि, महासचिव उज्जवल प्रकाश तिवारी, प्रिंस भट्ट, सत्यम सिंह ,ऋषिकेश सिंह, सचिव विकास सिंह, सरदार खान ,जिला अध्यक्ष जमील अख्तर उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सिंह रवि सेन एवं तमाम कार्यकर्ता गण मौजूद थे