Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : टेल्को डबल मर्डर केस का खुलासा, बेटी ने प्रेमी के हाथों करवाई थी मां-बाप की हत्या
    झारखंड

    जमशेदपुर : टेल्को डबल मर्डर केस का खुलासा, बेटी ने प्रेमी के हाथों करवाई थी मां-बाप की हत्या

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुरः टेल्को बस्ती में पति-पत्नी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक दंपति की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में एसएसपी ने बताया कि आधी रात के वक्त नाबालिग प्रेमिका को लेने उसका प्रेमी आया था. जिसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है.

    गौरतलब है कि 7 और 8 अगस्त की रात मनीफीट मंडल बस्ती में एक घर से पति पत्नी का शव बरामद किया गया था. दोनों की हत्या की गई थी. मृतक दंपती की नाबालिग बेटी गायब थी. वहीं पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें नाबालिग बेटी के द्वारा लिखा गया था कि वह मां पिता की मौत के बाद आत्महत्या करने जा रही है. जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग द्वारा लिखा पत्र गुमराह करने के लिए लिखा गया है. इधर सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम अनुसंधान में जुट गई और 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है.

    एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अपने माता-पिता की हत्या करने के लिये बेटी ने ही अपने प्रेमी को हथौड़ी दी थी. एसएसपी ने कहा कि घटना की रात दोनों ने घर से भागने की योजना बनायी थी. मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मृतक दंपती भूपेंद्र और सबिता के पड़ोस में 35 वर्षीय सलित नामक युवक किराए पर रहता था. दंपती की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ सलित की दोस्ती हो गई. कुछ दिनों बाद सलित बिरसानगर में अपना घर बनाकर चला गया था. वो नाबालिग लड़की से मिलने अक्सर आया करता था.

    एसएसपी ने बताया कि घटना की रात नाबालिग बेटी अपनी मां सविता के साथ सो रही थी. पिता भूपेंद्र कुछ दूरी पर फर्श पर सो रहे थे. बेटी उस रात प्रेमी सलित कुमार के आने का इंतजार कर रही थी. जैसे ही सलित घर पर पहुंचा बेटी घर से भागने के लिये बिस्तर से उठकर बाहर निकलने लगी थी, अचानक पिता भूपेंद्र की आंख खुल गयी और उन्होंने दोनों का विरोध किया. इधर हो हंगामा होने पर मां सबिता भी जाग गई और दरवाजा रोक कर खड़ी हो गई.

    मामला बिगड़ता देख नाबालिग बेटी ने ही सलित को हथौड़ी दी और उसने भूपेंद्र के सिर पर चला दी. जब मां ने विरोध करना चाहा तो सलित ने उसपर प्रेशर कुकर से हमला कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग अपने प्रेमी की स्कूटी से बिरसानगर हरिओम नगर भागकर चले गये थे. एसएसपी प्रभात कुमार ने साफ कहा कि सुसाइडल नोट के माध्यम से पुलिस को गुमराह करने का काम किया गया था. दोनों को गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में उन्हें भेजा जा रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस
    Next Article गिरिडीह: पत्थर खदान में सास बहू की डूबने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.