Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू, शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू, शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। झारखंड विधानसभा के कमरा नंबर 142 में बैलेट पेपर के जरिए वोट डाले जा रहे हैं। विधायक बारी-बारी से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। देर शाम तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।

    विधानसभा में सुबह से हलचल

    राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा परिसर में सुबह से ही हलचल देखने को मिली। सभी राजनीतिक दलों के विधायक तय समय पर विधानसभा पहुंचने लगे। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराया जा रहा है। मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी भी विधानसभा पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि उन्हें पर्याप्त समर्थन मिल रहा है और परिणाम उनके पक्ष में आएगा।

    तीन उम्मीदवार मैदान में, दो सीटों पर मुकाबला

    इस बार झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से प्रणव झा मैदान में हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवानी चुनाव लड़ रहे हैं। इन तीनों उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला झारखंड विधानसभा के 81 विधायक करेंगे। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है।

    महागठबंधन के पास मजबूत आंकड़े

    विधानसभा की संख्या बल पर नजर डालें तो महागठबंधन की स्थिति मजबूत दिखाई देती है। जेएमएम, कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) को मिलाकर कुल 56 विधायकों का समर्थन है। इनमें जेएमएम के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4 और भाकपा (माले) के 2 विधायक शामिल हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास कुल 24 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में चुनावी गणित महागठबंधन के पक्ष में माना जा रहा है, हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की दावेदारी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

    दोनों पक्षों ने किया जीत का दावा

    भाजपा की ओर से पार्टी एजेंट अमर कुमार बाउरी ने दावा किया कि निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को 35 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और उनकी जीत तय है। वहीं, भाकपा (माले) के पार्टी एजेंट हलधर प्रसाद और गीता मंडल ने दावा किया कि महागठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उनका कहना है कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और नतीजे उसी के अनुरूप आएंगे।

    शाम तक आएंगे नतीजे

    मतदान शाम 4 बजे समाप्त होने के बाद एक घंटे के भीतर यानी शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। चुनाव आयोग की पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम तक दोनों राज्यसभा सीटों के विजेताओं के नाम घोषित होने की उम्मीद है। पूरे राज्य की नजर अब मतदान के बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है।

    Also Read : ACB भी अब भ्रष्ट पुलिस अफसरों को दबोचने में विफल, दर्ज एफआईआर अब होगा बंद या फिर…

    Jharkhand Rajya Sabha Elections 2026: Voting begins; the fate of three candidates to be decided by evening. झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleACB भी अब भ्रष्ट पुलिस अफसरों को दबोचने में विफल, दर्ज एफआईआर अब होगा बंद या फिर…
    Next Article झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026
    Latest Posts

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू, शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत

    June 18, 2026

    ACB भी अब भ्रष्ट पुलिस अफसरों को दबोचने में विफल, दर्ज एफआईआर अब होगा बंद या फिर…

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.