Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार (18 जून) और शुक्रवार (19 जून) से राज्य में मॉनसून दोबारा सक्रिय हो सकता है। ऐसे में रांची सहित कई जिलों में तेज हवा, बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना पहुंच गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति बनने और मॉनसून की कमजोर गतिविधियों के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसका असर झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

